Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाराष्ट्र में मोदी की चुनावी रैली: कांग्रेस की तुलना ‘करेले’ से की, उद्धव ठाकरे सनातन विरोधी

admin by admin
April 8, 2024
in देश, राजनीति
0

चंद्रपुर (महाराष्ट्र), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव को ‘स्थिरता बनाम अस्थिरता’ की लड़ाई करार दिया और कहा कि एक तरफ उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार देशहित में कड़े फैसले ले रही है, वहीं विपक्षी गठबंधन का लक्ष्य ‘सत्ता पाओ और मलाई खाओ’ का है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की तुलना ‘करेले’ से की और कहा कि उसे घी में तला जाए या फिर शक्कर में घोला जाए, वह कड़वा ही रहता है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के धड़े को ‘नकली’ बताया और उस पर कथित तौर पर सनातन विरोधी व देश के विभाजन की बात करने वाले द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाया।

मोदी ने कहा, ‘‘साल 2024 का लोकसभा चुनाव ‘स्थिरता बनाम अस्थिरता’ के बीच का चुनाव है। एक ओर भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन है, जिसका ध्येय है कि देश के लिए कड़े फैसले लो, बड़े फैसले लो। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन है, जिसका मंत्र है- जहां भी सत्ता पाओ, खूब मलाई खाओ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कड़वे करेले को घी में तलें या शक्कर में घोलें, वो फिर भी कड़वा का कड़वा ही रहता है। ये कहावत कांग्रेस पर सटीक लागू होती है। कांग्रेस कभी नहीं बदल सकती।’’

प्रधानमंत्री इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) को अक्सर ‘इंडी’ गठबंधन कहकर निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन की केंद्र में जब तक सरकार रही, महाराष्ट्र की लगातार उपेक्षा होती रही।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के विकास से जुडी किसी भी परियोजना को देखते ही वह कहते थे कि या तो ‘कमीशन’ लाओ या काम पर ‘ब्रेक’ लगाओ।

कांग्रेस के एक सांसद के बयान का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि वह विभाजन की बात करते हैं, जबकि ‘इंडी’ गठबंधन के लोग दक्षिण भारत को अलग करने की धमकी देते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘‘इंडी’ अलायंस में शामिल द्रमुक सनातन को डेंगू-मलेरिया कह कर उसके खात्मे की बात कर रही है और नकली शिवसेना वाले उन्हीं लोगों की महाराष्ट्र में रैली करवाते हैं।’’

पिछले महीने महाराष्ट्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की एक रैली हुई थी। कांग्रेस, द्रमुक और शिवसेना (यूबीटी) इसके घटक दल हैं।

Tags: महाराष्ट्र में मोदी की चुनावी रैली
Previous Post

Rail Ticket के लिए रेलवे ने लॉन्च किया UTS App, लाइन में लगने..

Next Post

मुंबई: हाशिये पर गये एकनाथ खडसे कर रहे फिर से भाजपा में शामिल की कोशिश

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post

मुंबई: हाशिये पर गये एकनाथ खडसे कर रहे फिर से भाजपा में शामिल की कोशिश

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group