सुल्तानपुर, ढाबे में खाना खाने के दौरान भाई के साथ हुई मारपीट का बदला लेने आए कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक को सुलह के बहाने बुलाया। फिर उसे तीन गोलियां मार दीं। गंभीर रूप से घायल युवक को लखनऊ रेफर किया गया है। उधर, एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
शुक्रवार शाम क्षेत्र के राईबिगो गांव के अनुपम सिंह पुत्र रन बहादुर सिंह अपने दो मित्रों के साथ कादीपुर-सुल्तानपुर मार्ग पर वरवारीपुर गांव के पास काजल ढाबे पर खाना खाने गए थे। यहीं कटसारी गांव के विवेक सिंह अपने चार साथियों के साथ खाना खा रहे थे। आरोप है कि जब अनुपम सिंह खाना खाकर पैसा देने गए तब विवेक ने उनसे गाली गलौज और मारपीट की। इससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
आरोप है कि रात दस बजे कटसारी के भगत सिंह ने अनुपम सिंह के भाई अविनाश सिंह को फोन करके सुलह के लिए बुलाया। घर से थोड़ी दूर पर ही अविनाश सिंह अपने मित्र लकी सिंह एवं विपिन के साथ आए। तभी विपक्षियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें अविनाश सिंह उर्फ शुभम (30) को एक गोली सीने, दूसरी दाहिने हाथ और तीसरी गोली बाएं पैर पर लगी। आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और सऊदी अरब की सेनाओं ने इराक में उन ठिकानों पर संयुक्त...
महाराष्ट्र के जालना जिले में 44 वर्षीय महिला जीएसटी अधिकारी और एक निजी कर सलाहकार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)...
हरदोई जिले के एक गांव में किसी व्यक्ति की मौत के बाद आयोजित तेरहवी भोज में कथित रूप से कीटनाशक...
बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को कक्षा छह की एक छात्रा...
दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...
एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।
संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।
All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित
© 2025 publicnews360.in
No WhatsApp Number Found!
Join Our Whatsapp Group