Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Saharanpur Modi Rally: ‘विपक्ष का लक्ष्य ‘कमीशन’ जिन लोगों ने ‘शक्ति’ को नष्ट करने का प्रयास किया, उनका हाल पुराणों में अंकित है

admin by admin
April 6, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

सहारनपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का लक्ष्य सत्ता में आने के बाद ‘कमीशन’ कमाना है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एक ‘मिशन’ पर है। सहारनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को 370 से अधिक सीट जीतने से रोकने के लिए लड़ रहा है।

नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के लोग चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई ‘शक्ति’ के खिलाफ है, लेकिन जिन लोगों ने ‘शक्ति’ को नष्ट करने का प्रयास किया है, उनका क्या हाल हुआ है, ये इतिहास और पुराणों में अंकित है।

मोदी ने मां शाकम्भरी की धरती सहारनपुर में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा यह स्थान मां शक्ति का स्थान है, ये मां शक्ति की साधना का स्थान है और हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति की उपासना हमारी स्वाभाविक, आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है। हम वह देश हैं, जो कभी भी शक्ति उपासना को नकारते नहीं हैं।

देश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनता इस बार खुद चुनावी मैदान में है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में विशाल संख्या में आशीर्वाद देने आए परिवारजनों का हृदय की गहराइयों से आभार।https://t.co/XHCW2A3g9M

— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2024

मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस का ध्यान अपने शासन के दौरान ‘कमीशन’ कमाने पर था। ‘इंडिया’ गठबंधन का भी लक्ष्य सत्ता में आने के बाद ‘कमीशन’ कमाना है, लेकिन राजग और मोदी सरकार एक ‘मिशन’ पर है।’

मोदी ने कहा, ‘विपक्ष सिर्फ भाजपा को 370 से अधिक सीट जीतने से रोकने के लिए लड़ रहा है। समाजवादी पार्टी (सपा) हर घंटे उम्मीदवार बदल रही है, जबकि कांग्रेस को मैदान में उतरने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस में उन सीट पर भी उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नहीं है, जो उसका गढ़ मानी जाती हैं।’ मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है और इसके कुछ हिस्से पर वामपंथियों का प्रभुत्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन अस्थिरता और अनिश्चितता का पर्याय बन गया है और देश के लोग उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि विपक्षी गठबंधन ‘शक्ति’ के खिलाफ लड़ने की बात कर रहा है।

मोदी ने कहा, ‘शक्ति की पूजा करना हमारी स्वाभाविक आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है, लेकिन, ‘इंडिया’ गठबंधन के लोग कहते हैं कि उनकी लड़ाई ‘शक्ति’ के खिलाफ है।’ चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। ये सीट हैं- सहारनपुर, कैराना, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (आरक्षित), मोरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत। मतों की गिनती चार जून को होगी।

Tags: Saharanpur Modi Rally
Previous Post

RR vs RCB: आरसीबी और रॉयल्स को शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

Next Post

हाईकोर्ट का फैसला: सोच-समझकर यौन संबंध बनाने वाली महिला की सहमति का आधार गलतफहमी नहीं

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश
अयोध्या

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

July 27, 2026
Next Post

हाईकोर्ट का फैसला: सोच-समझकर यौन संबंध बनाने वाली महिला की सहमति का आधार गलतफहमी नहीं

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group