Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya, Ramotsav: कबीर, तुलसी के भजनों से हुआ गुंजायमान; दशरथ घर जन्मे ललनवा हो रामा..

( कबीर,तुलसी के भजनों से गुंजायमान है तुलसी मंच/जन्मोत्सव की धूम में मगन है अयोध्या)

admin by admin
April 2, 2024
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या, रामोत्सव के अंतर्गत तुलसी उद्यान में चल रहे भक्तिपरक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बीती शाम प्रभु राम के मोहक स्वरूप से लेकर उनके निराकार रूप का स्मरण गीत,संगीत,नृत्य के माध्यम से किया जा रहा है।

प्रयागराज से आए ओम प्रकाश पटेल के दल ने कोई करे ना गुमान इस तन पर गाकर निर्गुण भक्ति का वातावरण बना दिया। भक्ति की प्रथम योग्यता सत्संग को निरूपित करते हुए गाया ऐ मेरे दोस्त सत्संग करना, कुसंगत है दोष इसके बाद आइहे पिया लई के डोली कहार से जीवन की नश्वरता का भान कराया। तनी भीतर धो के जानी भजन से आत्मा की शुद्धता और लीला गजब तुम्हारी जगत में गाकर परमात्मा की उपस्थिति को प्रणाम किया। राम भजन कर भाई,बीती जाई उमरिया भजन से कलाकारो ने दर्शको को अपने साथ गाने पर विवश कर दिया।

अपने श्वेत परिधान और प्रस्तुति से दर्शकों को मोहने वाले इस दल में संगटकार प्रेम प्रकाश ढोलक पर,हारमोनियम पर सूर्य प्रकाश,करताल पर दूधनाथ, और मंजीरे पर जय प्रकाश थे जबकि सहगायक दिवाकर पटेल ने साथ दिया।

निराकार के बाद प्रभु राम के सलोनी छवि को सोहर के माध्यम से बस्ती से आयी प्रज्ञा त्रिपाठी ने व्यक्त किया साझे धन सुतली अटारिया से। अगले सोहर में दशरथ घर जन्मे ललनवा से कलाकार ने जन्मोत्सव के उल्लास में सभी को भिगो दिया। सोहर के बाद नितान्त पारंपरिक जीरा गीत जो प्रसव उपरांत गाया जाता है गलिन गलिन जीरा वाला फिरे गाकर सभी को मुग्ध कर दिया। काहे का रोवे है ललनवा, खिलौना गीत गाकर कलाकार ने वातावरण में रामलला के बाल रूप का दर्शन करा दिया। भक्ति में डूबे दर्शको को समर्पित भजन राम कैसा दीवाना सुन कर पांडाल में उपस्थित दर्शक झूम उठे।

लखनऊ से आयी प्रियंका पांडेय के दल ने इसके बाद सुंदर पारंपरिक सोहर,चैती,बधाइयां, होली गाकर पूरे वातावरण को राममय कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक देश दीपक मिश्र ने सधे अंदाज में किया। उ .प्र.लोक जनजाति एवम संस्कृति संस्थान लखनऊ के निदेशक अतुल द्विवेदी के निर्देशन में कलाकारो का सम्मान स्मृति चिह्न प्रदान कर अतुल कुमार सिंह में किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रान्तों से आए दर्शक,संतजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags: AyodhyaRamotsav: कबीरतुलसी के भजनों
Previous Post

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे शाह

Next Post

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में आठ जिलाधिकारियों और 12 पुलिस अधीक्षकों के तबादले का आदेश दिया

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

September 10, 2026
Next Post

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में आठ जिलाधिकारियों और 12 पुलिस अधीक्षकों के तबादले का आदेश दिया

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group