अयोध्या, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पति और गायक निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस के साथ अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की।
इस दौरान वह भावुक नजर आईं, कहा कि रामलला के दर्शन कर जीवन धन्य हो गया। अयोध्या आना एक सुखद क्षण है। राममंदिर में पुजारी प्रदीप दास ने प्रियंका व उनके पति को रामनामा पहनाकर स्वागत किया। राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने उन्हें रामलला का प्रसाद प्रदान किया।
प्रियंका ने राममंदिर परिसर में पति और बच्चे सहित सुरक्षाकर्मी और पुजारी के साथ फोटो शूट भी कराया। इस दौरान प्रियंका ने पीले रंग का सूट और निक ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहन रखा था।



