Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली बार एसोसिएशन: दो वर्ष के कार्यकाल के लिए सभी बार एक साथ चुनाव कराये

admin by admin
March 19, 2024
in देश
0

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को आदेश दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में सभी बार एसोसिएशन के चुनाव दो साल के समान कार्यकाल के लिए एक ही दिन होंगे।

उच्च न्यायालय ने कहा कि एक उम्मीदवार एक से अधिक बार एसोसिएशन के लिए चुनाव नहीं लड़ सकता, भले ही वह कई अदालतों में वकालत करता हो। दिल्ली में छह जिला अदालतें हैं।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति राजीव शकधर और न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की पीठ ने एक आदेश में कहा, ‘चुनावों में शुचिता सुनिश्चित करने और धनबल के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए, यह अदालत चुनावी पार्टी की मेजबानी, पोस्टर छापने और होर्डिंग लगाने पर रोक लगाती है।’

पीठ ने कहा कि उम्मीदवार कानूनी बिरादरी के हित में प्रस्तावित सुधारों के लिए अपने विचारों का प्रचार करने के लिए भौतिक और डिजिटल बैठकें कर सकते हैं और व्हाट्सऐप या अन्य सोशल मीडिया का उपयोग कर सकते हैं।

उच्च न्यायालय उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था कि क्या विभिन्न बार एसोसिएशन की कार्यकारी समितियों के चुनाव एकसाथ होने चाहिए और क्या ऐसी समितियों का कार्यकाल एकसमान अवधि का होना चाहिए।

याचिकाओं में उठाये गए अन्य मुद्दे ये थे कि क्या सभी वकीलों को पहचान/प्रॉक्सिमिटी कार्ड और रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान टैग/स्टिकर (आरएफआईडी) अनिवार्य रूप से जारी किए जाने चाहिए और ये किसके द्वारा जारी किये जाने चाहिए।

अदालत ने फैसला सुनाया, ‘‘सभी जिला अदालत बार एसोसिएशन, दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन और दिल्ली में न्यायाधिकरणों से जुड़े सभी बार एसोसिएशन की सहमति से, यह निर्देशित किया जाता है कि उनकी कार्यकारी समितियों के चुनाव एकसाथ यानी एक ही दिन होंगे और ऐसी सभी कार्यकारी समितियां दो साल की एक समान अवधि के लिए होंगी।”

इसमें कहा गया है कि चुनाव सभी वकीलों को आईडी/प्रॉक्सिमिटी कार्ड और आरएफआईडी जारी करने के बाद ही होंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी है।

पीठ ने कहा कि चूंकि दिल्ली में सभी बार एसोसिएशन का कार्यकाल सितंबर 2024 में समाप्त हो रहा है, इसलिए 19 अक्टूबर को चुनाव कराना उचित होगा।

उसने कहा कि कुछ बार एसोसिएशन के चुनाव, जिनका कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है, अप्रैल या मई, 2024 में कराना न तो व्यावहारिक है और ना ही संभव क्योंकि देश में आम चुनाव होने हैं, जिसके कारण ईवीएम और सुरक्षा बल उपलब्ध नहीं हो सकते।

Previous Post

Watch, फतेहपुर में रसोइयां से पैर दबवाते मिलीं प्रधानाध्यापक, बीएसए ने दिए जांच के आदेश

Next Post

UP में बीजेपी की तीसरी लिस्ट में नामों पर चर्चा: मेरठ से अरुण गोविल, पीलीभीत से वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद

Related Posts

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
देश

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

July 27, 2026
संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत
देश

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

July 27, 2026
Next Post

UP में बीजेपी की तीसरी लिस्ट में नामों पर चर्चा: मेरठ से अरुण गोविल, पीलीभीत से वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद

Recent Posts

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग के बाईपास पर सोमवार को एक स्कूल बस ने एक मोटरसाइकिल...

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

कुछ लोगों की बातचीत में गाली-गलौज आम बात होती है। कार्यस्थल पर भी ऐसे लोग मिल जाते हैं और कई...

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सोमवार को कहा कि उसके एक कर्मचारी का ई-मेल अकाउंट से छेड़छाड़...

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group