Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेठी में कथित सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया

admin by admin
March 18, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

अमेठी जिले में शुकुल बाजार थाना क्षेत्र की एक कथित सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने यहां जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय के सामने सोमवार को अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद वकीलों और फरियादियों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला के पास से अमेठी की जिलाधिकारी निशा आनन्‍द के नाम संबोधित एक शिकायती पत्र मिला है।

पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और जब वह थाने गयी तो उसे वहां से भगा दिया गया, उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

शुकुल बाजार थाना क्षेत्र की इस महिला ने आरोप लगाया है कि उसके गांव के ही श्रवण कुमार, गोपाल यादव और सूरज यादव ने शराब पिलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया जिसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

गौरीगंज के उप जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि इस महिला ने ‘कलेक्ट्रेट’ परिसर में ही आत्मदाह की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। उपजिलाधिकारी के मुताबिक उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमेठी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनूप कुमार सिंह ने बताया कि महिला का अपने पति और गांव के कुछ अन्य लोगों से विवाद चल रहा है तथा उसने 2021 में उनसभी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था जिसमें वे लोग जेल भेजे गए थे। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि महिला ने पुनः दुष्कर्म का जो आरोप लगाया है, उसकी जांच कराई गई तो जिनका नाम लिया जा रहा है वे उस समय बाहर पाए गए हैं।

एसपी ने बताया कि महिला के पति श्रवण कुमार ने अपना मकान सूरज यादव को बेच रखा है और उसी मकान में यह महिला रह रही है। उनके अनुसार इस मकान का दाखिल-खारिज हो चुका है एवं महिला को आशंका है कि किसी भी दिन उसे मकान खाली करना पड़ेगा जिसको लेकर उसके द्वारा पुनः दुष्कर्म का आरोप लगाया जा रहा है।

एसपी ने कहा कि महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया, उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है तथा वह खतरे से बाहर है।

Tags: अमेठी में कथित सामूहिक दुष्कर्म
Previous Post

छोटे बच्चों का डिब्बाबंद दूध? विपणन के बल पर प्रचलित एक गैर जरूरी उत्पाद!

Next Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को मिली 7 साल की सजा, इस मामले में पाए गए दोषी

Related Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

July 28, 2026
बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही
उत्तर प्रदेश

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

July 28, 2026
गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

July 28, 2026
Next Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को मिली 7 साल की सजा, इस मामले में पाए गए दोषी

Recent Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उन छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया, जिनकी उम्र 18 साल...

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group