अंबेडकरनगर के विकास भवन स्थित डीडीओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बीते दिनों निलंबित हुए सेक्रेटरी विनोद कुमार हाईकोर्ट से आदेश लेकर बहाली के लिए दौड़ रहे थे।
इसी मामले में वरिष्ठ सहायक वीरेंद्र सिंह ने रिश्वत मांगी थी। शुक्रवार को जनपद न्यायालय के निकट जैसे ही विनोद ने वीरेंद्र को 10 हजार रुपए दिए तभी अयोध्या से आई टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टालरेंसः-
भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उ0प्र0 के अयोध्या थाना/इकाई जनपद अम्बेडकरनगर में वरिष्ठ सहायक को ₹10,000/- रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
हेल्पलाइन- 9454402484 pic.twitter.com/nHI6zaa9GN
— Anti Corruption Organisation, UP. (@ACOUPPolice) March 15, 2024


