यूपी सरकार ने आंगनबाड़ी भर्ती के लिए नॉटिफिकेशन जारी किया है। जारी नॉटिफिकेशन के अनुसार कुल 23753 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार महिलाएं ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकती है।
इन जिलों में होगी भर्ती
यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 की वेबसाइट पर अभी मुजफ्फरनगर, शामली, ऐटा, चित्रकूट, बागपत, हाथरस, पीलीभीत, लखनऊ, संभल, अमरोहा, कौशांबी जिलों में भर्ती के विज्ञापन जारी हुए हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती के लिए योग्यता
अगर आप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेनदन करना चाहते हैं तो आपको 12वीं पास होना जरूरी है। इस पद के लिए चयन के लिए मेरिट का निर्धारण इंटरमीडिएट से पोस्ट ग्रेजुएशन तक की योग्यता के आधार पर किया जाएगा
वायु सीमा
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए महिलाओं की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम 35 साल तय की गई है। ST और SC महिलाओं को अधिकतम उम्र में छूट रहेगी। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क नहीं जमा करना पडेगा।
ऐसे करें आवेदन
आपको आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना होगा।
इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर क्लिक करें।
अब लिंक पर क्लिक कर दें।
अगले पेज पर अपने जिले के आगे दिए गए लिंक को क्लिक कर दें।
अब आवेदन फॉर्म को भरें।
आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका एक प्रिंट ले कर रख लें।


