Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पश्चिम बंगाल BJP की महिला नेता पहुँची सुप्रीमकोर्ट, की मुआवजे की मांग, ड्रग्स के फर्जी केस में फ़साने का लगाया आरोप

admin by admin
March 9, 2024
in देश, राजनीति
0

नयी दिल्ली, पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई की नेता पामेला गोस्वामी ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है और मादक पदार्थ के एक फर्जी मामले में फंसाने पर मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया है। गोस्वामी ने यह अनुरोध उन्हें दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की अपील शीर्ष अदालत द्वारा खारिज किए जाने के बाद किया है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने 29 फरवरी को कलकत्ता उच्च न्यायालय के 16 मार्च 2023 के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था जिसमें गोस्वामी को कोकीन रखने के आरोप से बरी कर दिया गया था।

भाजपा नेता ने अपनी याचिका में कहा कि वह एक आपराधिक साजिश का शिकार हुईं और उन्हें बिना किसी गलती के इस मामले में फंसाया गया था। उन्होंने याचिका में कहा, ‘‘याचिकाकर्ता एक आपराधिक साजिश का शिकार हुई हैं और उसे बिना किसी गलती के उपरोक्त मामले में झूठा फंसाया गया था जिसकी वजह से उसे एनडीपीएस (स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ कानून) मामले के तहत आपराधिक कार्यवाही का सामना करना पड़ा।’’

गोस्वामी ने अपनी याचिका में कहा,‘‘इस अवधि के दौरान, याचिकाकर्ता को 19 फरवरी, 2021 से 10 दिसंबर, 2021 तक कुल 295 दिन तक पुलिस ने अवैध रूप से हिरासत में रखा था और यह केवल प्रतिवादी संख्या- दो से पांच के कार्यों के कारण हुआ क्योंकि उन्होंने लोक सेवक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया…।’’ उन्होंने दलील दी कि भाजपा से जुड़ी एक प्रमुख युवा नेता होने के नाते, इन झूठे आरोपों के कारण उनकी व्यक्तिगत और सार्वजनिक प्रतिष्ठा को क्षति हुई।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि कोलकाता पुलिस को पूरी पूछताछ में गोस्वामी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला और जांच से खुलासा हुआ कि एक अन्य भाजपा नेता राकेश सिंह ने व्यक्तिगत द्वेष के कारण उनके पास कोकीन छिपाई थी। फरवरी 2021 में कोलकाता के न्यू अलीपुर थाना ने एक अभियान चलाया और गोस्वामी एवं दो अन्य को उनकी कार से 76 ग्राम कोकीन बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया था।

Tags: पश्चिम बंगाल BJP
Previous Post

भारत ने इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हराया, श्रृंखला 4-1 से जीती

Next Post

घर से काम करना हमें स्वस्थ और खुश बना सकता है, नियोक्ताओं के लिए भी फायदेमंद

Related Posts

खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

September 9, 2026
Next Post

घर से काम करना हमें स्वस्थ और खुश बना सकता है, नियोक्ताओं के लिए भी फायदेमंद

Recent Posts

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर की सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सूत्रों...

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

मथुरा में वृन्दावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के विशेष उत्सव एवं पर्वों पर ठाकुरजी को भेंट किए गए सोने-चांदी आदि...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group