नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ए. एम. खानविलकर को मंगलवार को लोकपाल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी।
न्यायमूर्ति खानविलकर जुलाई 2022 में शीर्ष अदालत से सेवानिवृत्त हुए थे।
राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी, संजय यादव और ऋतुराज अवस्थी को भी लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया।
विज्ञप्ति के मुताबिक, सुशील चंद्रा, पंकज कुमार और अजय तिर्की को लोकपाल के गैर-न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।


