Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पुलिस ने खनौरी बॉर्डर जा रहे किसानों को रोकने के लिए आंसूगैस के गोले दागे, एनएसए का आदेश वापस

admin by admin
February 24, 2024
in देश
0

हरियाण-पंजाब सीमा पर शुक्रवार को खनौरी की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे तथा दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को फिर झड़प हुई।

हरियाणा पुलिस ने यह भी कहा कि वह किसान आंदोलन का हिस्सा रहे कुछ किसान नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के प्रावधानों को लागू करने के अपने फैसले को वापस ले रही है।

इस बीच, प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि बुधवार को झड़प के दौरान मारे गए शुभकरण सिंह का अंतिम संस्कार तब तक नहीं किया जाएगा जब तक पंजाब सरकार घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करती।

गतिरोध के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुभकरण सिंह के परिवार के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।

इस बीच, उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दाखिल कर आरोप लगाया गया है कि ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे’ किसानों के अधिकारों का केंद्र एवं कुछ राज्यों द्वारा उल्लंघन किया जा रहा है।

याचिका में दावा किया गया कि किसान संगठनों के प्रदर्शन के आह्वान के बाद केंद्र और कुछ राज्यों ने ‘धमकी’ दी है और राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं की किलाबंदी कर दी है।

संबंधित घटनाक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2024-25 के लिए 1.89 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए कुछ फसल ऋणों पर ब्याज एवं जुर्माने की माफी की घोषणा की।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी और कृषि ऋण माफी सहित अपनी मांगों को स्वीकार कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के वास्ते ‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं।

पंजाब के किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन, बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने, पुलिस में दर्ज मामलों को वापस लेने, 2021 की लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए ‘न्याय’, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को बहाल करने और 2020-21 के आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की भी मांग कर रहे हैं।

शुक्रवार को हरियाणा में हिसार के समीप खेरी चोपटा गांव से जब कुछ किसानों को खनौरी जाने से रोका गया तब कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। खनौरी में किसान पिछले सप्ताह से डेरा डाले हुए हैं क्योंकि उनके मार्च को सुरक्षाबलों ने रोक रखा है। इन किसानों में ज्यादातर पंजाब से हैं।

खनौरी के पास आज पुलिसकर्मियों एवं किसानों के बीच झड़प हुई तथा हरियाणा के सुरक्षाकर्मी आंसूगैस के गोले दागने के लिए बाध्य हुए।

अधिकारियों ने बताया कि इस झड़प में कुछ पुलिसकर्मी एवं किसान घायल हुए तथा कुछ किसानों को हिरासत में लिया गया है।

भारतीय किसान यूनियन की हिसार इकाई के अध्यक्ष गोलू दाता ने आरोप लगाया कि आंसू गैस के गोले दागने के अलावा पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार की। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार की निंदा की।

दाता ने बताया कि अब किसान इस पुलिस कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे हैं। इलाके में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री मान ने पंजाबी भाषा में एक पोस्ट में कहा, ‘‘खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

किसान नेताओं ने सिंह को ‘शहीद’ का दर्जा दिए जाने की भी मांग की। सिंह बठिंडा के बल्लो गांव का निवासी था।

मान की घोषणा के कुछ घंटे बाद किसान नेताओं ने कहा कि सिंह का अंतिम संस्कार तब तक नहीं किया जाएगा जब तक पंजाब सरकार उसकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करती है।

शुक्रवार को दाता सिंह वाला बार्डर शांति बनी रही। किसानों ने सील बार्डर से दूरी बनाए रखी।

Tags: पुलिस ने खनौरी
Previous Post

फोन पर कॉलर का नाम दिखाने वाली सेवा देने की ट्राई ने सिफारिश की

Next Post

कासगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरने से 15 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post

कासगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरने से 15 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group