गाजियाबाद, आए दिन बड़े होटलों और स्पा सेंटरों से सेक्स रैकेट का खुलासा हो रहा है। जहां पुलिस ने आठ महिलाओं समेत तीन पुरुषों को दबोचा है।
जानकारी के अनुसार, मामला शालीमार गार्डन के पास स्थित डीएलएफ कॉलोनी का है। जहां एक नगमा नाम की महिला किराए के मकान में रहती थी और वे यहां देह व्यापार का कारोबार करती थी।
बताया जा रहा है कि आए दिन उनके घर पर जिस्म का बाजार लगता था। जिससे कॉलोनी के लोग काफी पेरशान थे। तभी स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जिसके बाद पुलिस ने यहां फ्लैट में पहुंची, गेट खुलते ही महिलाओं ने भागना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेर कर दबोच लिया और फिर कमरे में दबिश देकर महिलाओं के साथ तीन पुरुष भी आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इस दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक चीजे भी बरामद हुई है।
चारों पूर्व में गिरफ्तार हो चुकी हैं और हिरासत में लिए गए लोगों में इनके अलावा चार युवतियां भी शामिल हैं, जिन्हें हिदायत देकर छोड़ा जा रहा है।