अयोध्या, शहर के एक होटल के सभागार में इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस की बैठक प्रदेश सचिव सुबोध श्रीवास्तव के निर्देश में एवं जिला अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव द्वारा की गई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य बिंदु संगठन को विस्तार करने के लिए जिलाध्यक्ष द्वारा कई नाम की घोषणा की गई। जिसमें प्रदेश सचिव सुबोध श्रीवास्तव ने सहमति जताते हुए सभी को संगठन में शामिल किया।
बैठक को संबोधित करते हुए सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि जब हमारा संगठन अधिक मजबूत होगा, तभी लोग हमसे जुड़ेंगे और सभी पत्रकार बंधु से आवाहन किया की वह हमारे संगठन से जुड़े और उसको मजबूत करें ।
जिला अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का विस्तार किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से महासचिव राकेश सिंह, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव के साथ दर्जनों लोगों को सदस्य बनाया गया।
इस बैठक में राजेंद्र कुमार दुबे, संगठन मंत्री, रविकांत आर्य, जिला सचिव, रवि मौर्य जिला उपाध्यक्ष, के साथ दर्जनों की संख्या में इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


