अयोध्या, बाबा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कोयली पुरवा मजरे सैदपुर में गुरुवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गई। उसका शव घर के टिन शेड के पाइप मे रस्सी के सहारे लटकता बरामद हुआ।
पत्नी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
थाना प्रभारी बाबा बाजार राजेश सिंह के मुताबिक कोयली पुरवा निवासी महिला सीतापति के पति मंशाराम की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसके बाद सीता पति ने ग्राम पलिया थाना हालिया पुर जनपद सुल्तानपुर निवासी धीरज के साथ पत्नी के रूप में कोयली पुर गांव में लिव इन में रह रही थी।
पता चला है कि महिला का कथित पति रुदौली कस्बे में प्लाई वुड फैक्ट्री में नौकरी करता है। इधर लगभग दो माह से वह काफी मात्रा में शराब का सेवन कर रहा था। पत्नी विरोध करती थी तो दोनो में अक्सर झगड़ा होता था। इधर दो दिनों से पति पत्नी में विवाद चल रहा था। बुधवार को वह रुदौली से काम करके घर आया था और गुरुवार को उसके पति धीरज का शव घर के टिन शेड के पाइप से रस्सी से लटकता पाया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।