Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शाहजहांपुर में पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने चंदा एकत्र करके करवाया महिला का अंतिम संस्‍कार

admin by admin
February 8, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

शाहजहांपुर जिले में अपनी गर्भवती पत्नी की मौत के बाद पैसे के अभाव में उसके अंतिम संस्‍कार के लिये लोगों के सामने हाथ फैलाने वाले एक बेबस व्‍यक्ति की पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने चंदा एकत्र करके मदद की। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने चंदे की राशि से शव की अंत्‍येष्टि करायी।

गरीबी के चलते इलाज नहीं करा पाने की वजह से ही महिला की मौत हो गई। कला तहसील के खजूरी गढ़ी गांव में रहने वाले राम भजन की पत्नी सुनीता गर्भवती थी,लेकिन सोमवार की शाम को उसकी तबीयत खराब हो गई। लेकिन राम भजन के पास इलाज के लिये धन नहीं था।

उसका कहना है कि उसने गांव के कई लोगों से उधार में पैसे मांगे मगर किसी ने मदद नहीं की। उसके बाद उसने अपनी पत्‍नी को नियति के सहारे छोड़ दिया।

मंगलवार की रात में उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्‍म दिया, लेकिन उसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और बुधवार सुबह तक उसकी मौत हो गयी।

राम भजन ने बताया कि तंगहाली की वजह से उसके पास अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार करने के लिए पैसे नहीं थे। उसने गांव के लोगों से फिर मदद की गुहार लगाई।

इसकी खबर मिलने पर कुछ पुलिसकर्मी आगे आये और खुद मदद करने के साथ कुछ ग्रामीणों से धन जुटाकर अंतिम संस्‍कार करवाया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने परौर थाना प्रभारी सोनी शुक्ला के हवाले से बताया कि गांव में धन के अभाव में एक महिला का अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहा था।

मीणा ने कहा कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के जरिये कुछ धनराशि मृतका के पति के पास भेजी और गांव के अन्य लोगों से भी मदद करने के लिए कहा। कुछ पुलिसकर्मियों ने भी स्‍वेच्‍छा से मदद की।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पैसे दिये और महिला के शव का बुधवार शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

राम भजन ने बताया कि वह खुद भी काफी दिनों से बुखार से पीड़ित है। उसका एक बेटा तथा तीन बेटियां हैं।

Tags: शाहजहांपुर
Previous Post

अमेठी: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ महिला के साथ मारपीट का मामला दर्ज

Next Post

किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
Next Post

किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ी

Recent Posts

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बरेली में रामगंगा नदी के हो रहे तेज कटान के चलते मीरगंज तहसील के कपूरपुर गांव में स्थित एक प्राचीन...

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

चंडीगढ़, पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमृतसर में तीन लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ किया...

Delhi High Court: बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगा GST रजिस्ट्रेशन, फर्जीवाड़े पर सख्त आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने बायोमेट्रिक आधारित आधार प्रमाणीकरण के बिना माल एवं सेवा कर (जीएसटी) पंजीकरण की अनुमति...

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय देश में निजी स्कूल के शिक्षकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति के बाद की सुरक्षा...

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group