Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

न्यूरालिंक ने पहली बार मानव मस्तिष्क में अपनी चिप प्रतिरोपित की, क्या गड़बड़ियां हो सकती हैं?

admin by admin
February 4, 2024
in Featured, देश
0

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने पिछले हफ्ते घोषणा की कि उनकी मस्तिष्क-कंप्यूटर इंटरफेस कंपनी ‘न्यूरालिंक’ ने पहली बार किसी इंसान में एक उपकरण प्रतिरोपित किया है। कंपनी का ‘प्राइम’ अध्ययन ‘‘पक्षाघात से पीड़ित लोगों के’’ मस्तिष्क में प्रतिरोपण का परीक्षण कर रहा है ताकि वे ‘‘अपने विचारों से बाहरी उपकरणों को नियंत्रित कर सकें।’’

‘प्राइम’ अध्ययन को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने पिछले साल अनुमोदित किया था।

‘न्यूरालिंक’ को प्रयोगशाला में जानवरों के साथ दुर्व्यवहार के लिए पिछले कुछ वर्षों में जांच का सामना करना पड़ा है और कंपनी के कई अधिकारी कंपनी छोड़कर चले गए हैं। इसके बावजूद 10 साल से कम पुरानी कंपनी के लिए ‘प्राइम’ परीक्षण एक बड़ी उपलब्धि है।

न्यूरालिंक की चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। किसी उपकरण को प्रतिरोपित करना प्रतिस्पर्धियों, वित्तीय बाधाओं और नैतिक दुविधाओं से घिरी दशकों तक चलने वाली क्लिनिकल परियोजना की शुरुआत भर है।

दशकों का विकास

मस्तिष्क-कंप्यूटर इंटरफेस का पहला प्रदर्शन 1963 में किया गया था। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान के दौरान तंत्रिका विज्ञानी विलियम ग्रे वाल्टर ने अपने एक मरीज के मस्तिष्क को प्रोजेक्टर से जोड़कर अपने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया था। उन्होंने उनके विचारों से अपनी प्रस्तुति की स्लाइड को आगे बढ़ाकर दिखाया।

बहरहाल, गंभीर पक्षाघात से पीड़ित मरीजों की गतिशीलता और संचार क्षमता को बहाल करने के लिए मस्तिष्क-रिकॉर्डिंग तकनीकों का उपयोग करने संबंधी खोज 2000 के दशक की शुरुआत में आरंभ हुई थी।

न्यूरालिंक की तकनीक अत्याधुनिक रिकॉर्डिंग उपकरणों पर आधारित है।

न्यूरालिंक द्वारा प्रतिरोपित किया जाने वाला उपकरण ‘यूटा ऐरे’ नामक अन्य उपकरण की तुलना में अधिक पतला, छोटा और कम अवरोध पैदा करने वाला है। वर्ष 2005 से उपलब्ध मौजूदा मस्तिष्क-कंप्यूटर इंटरफेस में ‘यूटा ऐरे’ का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

प्रतिद्वंद्वी

अगली पीढ़ी के मस्तिष्क-कंप्यूटर इंटरफेस का व्यावसायीकरण करने की दौड़ में न्यूरालिंक को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है और उसकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी सिंक्रोन नामक ऑस्ट्रेलियाई कंपनी है। मेलबर्न स्थित इस स्टार्ट-अप ने हाल में मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं के माध्यम से माइक्रोइलेक्ट्रोड का प्रतिरोपण किया। इसकी मदद से पक्षाघात से पीड़ित मरीज स्मार्टफोन और टैबलेट का उपयोग करने, इंटरनेट का इस्तेमाल करने, ईमेल भेजने, वित्त प्रबंधन और ‘एक्स’ पर पोस्ट करने में सक्षम हुए।

न्यूरालिंक और अन्य मस्तिष्क-कंप्यूटर इंटरफेस के लिए आवश्यक विस्तृत न्यूरोसर्जरी के बजाय सिंक्रोन के उपकरण के प्रतिरोपण के लिए गर्दन में केवल एक मामूली चीरा लगाने की आवश्यकता होती है।

मरीजों का सलामती

इन प्रतिस्पर्धी माहौल ने प्राइम अध्ययन में रोगियों के कल्याण से संबंधित संभावित नैतिक मुद्दों को पैदा किया है। इन अध्ययनों के लिए उपयुक्त मरीज खोजना एक कठिन कार्य है।

वर्ष 2022 में ‘सेकंड साइट मेडिकल प्रोडक्ट’ नामक कंपनी ने इन जोखिमों को उजागर किया। कंपनी ने दृष्टिहीनता के इलाज के लिए रेटिना प्रतिरोपण किया, लेकिन जब कंपनी दिवालिया हो गई, तो दुनिया भर में जिन 350 से अधिक रोगियों में अध्ययन के लिए प्रतिरोपण किया गया था, उसने उन्हें वैसे ही छोड़ दिया और इस प्रतिरोपण को हटाने का कोई रास्ता नहीं था।

यदि न्यूरालिंक के उपकरण सफल होते हैं, तो वे रोगियों के जीवन को बदल देंगे लेकिन यदि कंपनी लाभ न कमा पाने के कारण परिचालन बंद कर दे तो क्या होगा? दीर्घकालिक देखभाल के लिए एक योजना आवश्यक है।

आगे क्या करना चाहिए?

मस्क और उनकी टीम को अनुसंधान की ईमानदारी और मरीजों की देखभाल के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता बनाए रखनी होगी। मरीजों के समुदायों से जुड़ने के लिए न्यूरालिंक द्वारा स्थापित की गई रोगी रजिस्ट्री सही दिशा में उठाया गया कदम है।

मरीजों और उनके परिवारों को हो सकने वाला नुकसान रोकने के लिए दीर्घकालिक योजना की आवश्यकता होगी।

Tags: न्यूरालिंक ने पहली बार
Previous Post

मथुरा में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

UP ATS ने ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में भारतीय कर्मचारी को किया गिरफ्तार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

UP ATS ने ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में भारतीय कर्मचारी को किया गिरफ्तार

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group