Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बजट सत्र के पहले दिन ‘जय श्री राम’ व ‘राज्‍यपाल वापस जाओ’ नारों की गूंज

admin by admin
February 2, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, दो फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार को हंगामेदार ढंग से शुरू हुआ और पहले दिन सदन में जहां सत्‍ता पक्ष के सदस्यों के जय श्री राम के नारों की गूंज सुनाई दी, वहीं विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‘राज्‍यपाल-वापस जाओ’ के नारे लगाए।

शुक्रवार को विधानसभा के ‘मंडप’ में राष्ट्रगान के बाद राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने समवेत दोनों सदनों के सदस्यों के समक्ष अभिभाषण शुरू किया तो राज्‍य के मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य सदन के आसन में आ गये और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे।

सदस्यों के हाथों में तख्तियों पर भी सरकार विरोधी नारे लिखे थे, जिसे वे बार बार लहरा रहे थे। सपा सदस्यों के ‘राज्‍यपाल वापस जाओ’ नारे, सरकार विरोधी नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के बीच राज्यपाल ने अपना भाषण पढ़ा, जो 56 मिनट से कुछ अधिक समय तक चला।

जब सपा सदस्यों ने नारेबाजी तेज की तो राज्यपाल ने कहा, ‘कौन जाएगा, यह बाद में पता चलेगा। मैं नहीं जा रही।

इसके बाद भाजपा विधायकों ने मेज थपथपानी शुरू कर दी।

पटेल ने यह भी कहा, ”सात साल पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था…आज देख लीजिए।” अपना भाषण समाप्त करने से पहले, उन्होंने स्पष्ट रूप से सपा विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘आप नारा लगाने में रह गए और ये (भाजपा) ऊपर चली गई।”

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को विधायक अलग-अलग रंग के गमछे पहने दिखे। भाजपा के अधिकांश विधायकों ने भगवा रंग का ‘रामनामी’ गमछा पहन रखा था, जबकि सपा विधायक लाल टोपी और लाल गमछा पहने दिखे। राष्ट्रीय लोकदल के सदस्य हरे रंग का गमछा पहने नजर आए। जबकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सदस्य पीले रंग का गमछा पहने दिखे।

अयोध्‍या में 22 जनवरी को श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का असर विधानमंडल सत्र के पहले दिन भी देखा गया। खासतौर से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य ‘राम रंग’ में नजर आए।

भाजपा के ज्यादातर विधान परिषद सदस्य पूर्वाह्न करीब 10 बजे ही विधानसभा के ‘मंडप’ (जहां सत्र संचालित होता है) में पहुंच गये थे और वे हर आने वाले सदस्यों का स्वागत ‘जय श्री राम’ के नारों से कर रहे थे।

राज्‍यपाल के अभिभाषण के समय विधानसभा में विधान परिषद के सदस्य मौजूद रहे।

सदन में राज्यपाल के पहुंचने से पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ‘जय श्री राम’ के नारे के साथ सदस्यों का अभिवादन करते दिखे।

सदन में आने से पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई प्रमुख लोगों ने राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल की अगवानी की और उन्‍हें अपने साथ सभा मंडप में ले आए।

Tags: बजट सत्र
Previous Post

डाकघरों में बिना दावे के 25,480 करोड़ रुपये जमा

Next Post

उम्र बढ़ने का डर वास्तव में अज्ञात का डर है, आधुनिक समाज इसे बदतर बना रहा है

Related Posts

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या
उत्तर प्रदेश

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

July 25, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

July 25, 2026
Next Post

उम्र बढ़ने का डर वास्तव में अज्ञात का डर है, आधुनिक समाज इसे बदतर बना रहा है

Recent Posts

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर छह महीने की तलाश के बाद एक फरार...

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को 50 मिनट के अंतराल में चार बार भूकंप आया जिसकी अधिकतम तीव्रता 3.6...

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group