Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में 51 स्थानों पर 22 हजार से अधिक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था

admin by admin
January 21, 2024
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले अतिथियों के वाहनों की पार्किंग के लिए 51 स्थानों पर व्यापक इंतजाम किये हैं।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इन पार्किंग में 22,825 वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। पार्किंग के लिए किसी को भटकना न पड़े, इसके लिए पार्किंग स्थलों को गूगल मैप पर अपलोड कर दिया गया है। वहीं, पार्किंग स्थलों को वीवीआईपी, वीआईपी और अन्य मेहमानों के लिए भी आरक्षित किया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), यातायात बीडी पॉल्सन ने बताया कि अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों की गाड़ियों को पार्क करने के लिए 51 स्थानों को चिह्नित किया गया है। इनमें एक समय में एक साथ करीब 22,825 वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि रामपथ पर पांच स्थानों, भक्ति पथ मार्ग पर एक स्थान, धर्म पथ मार्ग पर चार स्थानों, परिक्रमा मार्ग पर पांच स्थानों, बंधा मार्ग पर दो स्थानों, टेढ़ी बाजार रामपथ से महोबरा मार्ग पर एक और टेढ़ी बाजार रामपथ से उनवल मार्ग पर सात स्थानों को पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया।

इसके अलावा अयोध्या से गोंडा मार्ग पर दो, एनएच 27 पर 10 स्थानों, तीर्थ क्षेत्र पुरम में सात स्थानों और कारसेवक पुरम टेंट सिटी के आस-पास तीन स्थानों, रामकथा मंडपम टेंट सिटी पर चार स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इन पार्किंग को सरकारी, निजी और पर्यटन विभाग की भूमि पर बनाया गया है। इसके अलावा अयोध्या धाम में बनी मल्टीलेवल पार्किंग में भी गाड़ियों को खड़ा किया जाएगा।

अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी (यातायात) राजेश तिवारी ने बताया कि रामपथ और भक्ति पथ स्थित छह पार्किंग स्थानों को अति विशिष्ट मेहमानों के वाहनों के लिए आरक्षित किया गया है। यहां पर वीवीआईपी मेहमानों की 1,225 गाड़ियों को खड़ा किया जाएगा। इसके अलावा धर्म पथ मार्ग और परिक्रमा मार्ग पर नौ पार्किंग स्थानों को वीआईपी के लिए आरक्षित किया गया है। यहां पर वीआईपी की 10 हजार से अधिक गाड़ियों को खड़ा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। वहीं, पुलिस बल के लिए एनएच-27 में आठ पार्किंग स्थानों को आरक्षित किया गया है। यहां पुलिस की दो हजार से अधिक गाड़ियों को खड़ा किया जाएगा। साथ ही यहां पर सुरक्षा के लिहाज से काफी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इन पार्किंग स्थल की निगरानी ड्रोन से की जाएगी।

Tags: अयोध्या में 51 स्थानों
Previous Post

अयोध्या धाम की सीमाएं सील.. अब नहीं मिलेगी किसी को एंट्री, राजधानी से डायवर्जन लागु

Next Post

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: 22 जनवरी की शाम को 10 लाख दीपों से जगमग होगी अयोध्या

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

September 12, 2026
क्राइम

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
Next Post

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: 22 जनवरी की शाम को 10 लाख दीपों से जगमग होगी अयोध्या

Recent Posts

गोरखपुर के सहारा स्टेट इलाके में बंद मकान से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

गोरखपुर जिले में सहारा एस्टेट स्थित मल्हार अपार्टमेंट में एक आईआईटी इंजीनियर का शव उसके फ्लैट से बरामद किया गया।...

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ऑनलाइन ऑर्डर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ की आपूर्ति करने वाले मंच जोमैटो ने ‘कैश ऑन डिलीवरी’ (सीओडी)...

Meerut : अविका होटल में भीषण आग, होटल का सामान और दो वाहन जलकर खाक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

मेरठ, प्रदेश के मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी इलाके में स्थित अविका होटल में शनिवार को भीषण आग...

Saudi Arabia : ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने प्रमुख तेल पाइपलाइन बंद की, हूतियों ने द्वीप पर किया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

काहिरा, सऊदी अरब ने शुक्रवार को कहा कि उसने ड्रोन हमले के एक दिन बाद एक प्रमुख तेल पाइपलाइन को...

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

दुबई, कप्तान फातिमा सना के नाबाद 47 रन और चार विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका ने महिला एशिया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group