उत्तर प्रदेश में एक बार भी योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस चली है। उत्तर प्रदेश शासन ने आगरा के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह का तबादला कर दिया है। उन्हें डीजीपी कार्यालय सम्बद्ध किया गया है।
वहीं, गोरखपुर के आईजी जे रविंद्र गौड़ आगरा के नए कमिश्नर बनाए गए हैं। साथ ही 6 आईपीएस अफसरों के भी ट्रांसफर किए गए हैं।
IPS Transfer in UP
- जे रविंद्र गौड़ आगरा के पुलिस कमिश्नर बने।
- डॉ. प्रीतिंदर सिंह को डीजीपी मुख्यालय संबद्ध किया गया।
- चंद्र प्रकाश आईजी इंटेलिजेंस लखनऊ बने।
- प्रेम कुमार गौतम आईजी रेंज प्रयागराज बने।
- सुरेश कुलकर्णी डीआईजी रेंज गोरखपुर बने।
- शिवहरि मीणा अपर पुलिस आयुक्त नोएडा बने।