अयोध्या, भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी लोकसभा विस्तारक आशीष मिश्र जी ने हनुमानगढ़ी सेक्टर के बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए सभी बूथ अध्यक्षों को तन मन एवं धन से भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट् हित के कार्यों के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी एवं ऐतिहासिक बहुमत से विजय दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं उमंग के साथ पार्टी के लिए कार्य करने एवं राष्ट्रवादी पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत दिलाने की संकल्पना को दोहराया।
माननीय विस्तार जीने पार्टी की योजनाओं के बारे में सभी को विस्तार से बताया एवं 2024 में ऐतिहासिक बहुमत मिलने के संकल्प की कामना की।
हनुमानगढ़ी सेक्टर संयोजक मंडल मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने सभी राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को मन से से राष्ट्र हित में कार्य करने की भावना को बल दिया।
आज की बैठक में हनुमानगढ़ी सेक्टर प्रभारी मुकेश तिवारी एवं बूथ अध्यक्ष राजेंद्र चौबे मंगल गुप्ता निशा पांडे मनीष मिश्रा रवि प्रकाश पांडे, प्रदीप पांडेय स्मृति शरण समर सैनी भाजपा नेता जयप्रकाश रावत महानगर वोटर चेतना महाअभियान प्रमुख विनोद श्रीवास्तव जी, आदि कार्यकर्ताओं ने एक बार पुनः ऐतिहासिक बहुमत से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार करने की सौगंध खाई, एवं आगामी लोकसभा के चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत के लिए पूरी निष्ठा के साथ समर्पण की भावना पर जोर दिया।


