Wednesday, October 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

UP Investment: जेवर एयरपोर्ट के पास बसेगी ‘Singapore City’’, सीएम योगी ने निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल संग की बैठक

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
October 28, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश, व्यापार जगत
0


लखनऊ, उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर के उद्योगपतियों और निवेशकों के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। मंगलवार को हुई इस बैठक में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ‘सिंगापुर सिटी’ और हाईटेक औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया।

प्रतिनिधिमंडल ने लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, हरित ऊर्जा, शहरी नियोजन और आतिथ्य क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई।

राज्य सरकार के मुताबिक, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई चर्चा में औद्योगिक सहयोग और निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में अपनी आर्थिक स्थिति और औद्योगिक पहचान में बदलाव किया है।

उन्होंने दावा किया कि इस अवधि में प्रदेश की अर्थव्यवस्था, वार्षिक बजट और प्रति व्यक्ति आय तीन गुना हुई है। सरकार का लक्ष्य निवेश प्रस्तावों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलकर उत्पादन शुरू कराना है।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि फरवरी में उनकी सिंगापुर यात्रा के दौरान लगभग 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को सुरक्षा, नीतिगत स्थिरता और तेज निर्णय प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में यह भी बताया गया कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए 75 हजार एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध है और 27 एकीकृत विनिर्माण एवं लॉजिस्टिक्स क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं।

सरकार के अनुसार, देश के कुल मोबाइल उत्पादन में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 55 प्रतिशत और इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों के निर्माण में लगभग 60 प्रतिशत है। इन आंकड़ों के जरिए राज्य सरकार ने प्रतिनिधिमंडल के सामने प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और विनिर्माण क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों को रेखांकित किया।

बैठक के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में 775 करोड़ रुपये के निवेश से ‘यूनिवर्सल पैकेजिंग हब’ स्थापित करने के लिए ग्रेटर नासिक इन्फ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड को पात्रता प्रमाणपत्र दिया गया। इस परियोजना के लिए 50 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इससे 1,880 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई गई है।

इसके अलावा, एग्रोकॉर्प इंटरनेशनल के साथ सोया और चना प्रोटीन उत्पादन की विनिर्माण इकाई स्थापित करने तथा ब्लू प्लैनेट एनवायरनमेंटल सॉल्यूशंस के साथ अपशिष्ट प्रसंस्करण परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया।

ब्लू प्लैनेट की प्रस्तावित योजनाओं में 250 से 350 करोड़ रुपये के निवेश से नोएडा में पुराने कचरे का उपचार और सहारनपुर में प्रतिदिन 350 टन क्षमता वाला अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करना शामिल है।

सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के अध्यक्ष मार्क ली ने उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और निवेश नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंगापुर की कंपनियों के लिए दीर्घकालिक कारोबारी साझेदारी की संभावनाएं हैं।

बैठक में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags: Jewar AirportSingapore CityUP InvestmentYogi Adityanath
Previous Post

Noida PNB Bank Fraud: खाताधारकों की FD से करोड़ों रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का आरोप, मैनेजर-कर्मचारी सस्पेंड

Next Post

Israel Election 2026: नेतन्याहू का गुट शुरुआती रुझानों में आगे, सरकार गठन के लिए बहुमत से दूर; Arab Parties की भूमिका पर नजर

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Israel Election 2026: नेतन्याहू का गुट शुरुआती रुझानों में आगे, सरकार गठन के लिए बहुमत से दूर; Arab Parties की भूमिका पर नजर

October 28, 2026
उत्तर प्रदेश

Noida PNB Bank Fraud: खाताधारकों की FD से करोड़ों रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का आरोप, मैनेजर-कर्मचारी सस्पेंड

October 28, 2026
देश

Cyber Crime Alert: भारतीय बैंक ग्राहकों को निशाना बना रहा ‘Mr. Robot’ मैलवेयर, OTP और बैंकिंग कॉल पर साइबर अपराधियों की नजर

October 28, 2026
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में निर्माणाधीन मकान की स्लैब गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल

October 28, 2026
Next Post

Israel Election 2026: नेतन्याहू का गुट शुरुआती रुझानों में आगे, सरकार गठन के लिए बहुमत से दूर; Arab Parties की भूमिका पर नजर

Recent Posts

रुदौली के मंदिरों में गूंजेंगे वैदिक मंत्र: हर सप्ताह होगा एक कुंडीय गायत्री यज्ञ, महाकालेश्वर मंदिर से अभियान शुरू

by Atul Narain Srivastava
October 28, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), रुदौली नगर के मंदिरों में अब प्रत्येक सप्ताह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन...

Israel Election 2026: नेतन्याहू का गुट शुरुआती रुझानों में आगे, सरकार गठन के लिए बहुमत से दूर; Arab Parties की भूमिका पर नजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 28, 2026
0

यरुशलम, इजराइल में 26वीं नेसेट (संसद) के चुनाव के बाद शुरुआती मतगणना के रुझानों ने सरकार गठन को लेकर तस्वीर...

UP Investment: जेवर एयरपोर्ट के पास बसेगी ‘Singapore City’’, सीएम योगी ने निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल संग की बैठक

by Atul Narain Srivastava
October 28, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर के उद्योगपतियों और निवेशकों के 14...

Noida PNB Bank Fraud: खाताधारकों की FD से करोड़ों रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का आरोप, मैनेजर-कर्मचारी सस्पेंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 28, 2026
0

नोएडा, गौतमबुद्ध नगर जिले के एच्क्षर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के कई खाताधारकों की सावधि जमा (एफडी)राशि कथित...

Cyber Crime Alert: भारतीय बैंक ग्राहकों को निशाना बना रहा ‘Mr. Robot’ मैलवेयर, OTP और बैंकिंग कॉल पर साइबर अपराधियों की नजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 28, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय बैंक ग्राहकों के मोबाइल फोन हैक कर उनके खातों से पैसे चुराने के लिए साइबर अपराधियों ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group