Monday, October 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

GST Registration: कारोबारियों को मिल सकती है बड़ी राहत, एक आवेदन से कई राज्यों में GST पंजीकरण की सुविधा पर विचार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 5, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


नयी दिल्ली, जीएसटी परिषद ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर सकती है, जिसके तहत कारोबारियों को एक ही आवेदन प्रक्रिया के जरिये कई राज्यों में जीएसटी पंजीकरण के लिए आवेदन करने की अनुमति होगी। इसके साथ ही कर अधिकारी किन दस्तावेजों की मांग कर सकते हैं, इसकी एक समान सूची भी तैयार की जा सकती है।

कारोबार करने में आसानी बढ़ाने के उद्देश्य से परिषद की सात अक्टूबर को होने वाली बैठक में बड़े कारोबारियों के लिए नए तथा सरल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) पंजीकरण ‘फॉर्म’ पर विचार किए जाने की संभावना है। फिलहाल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत 1.68 करोड़ से अधिक कारोबारी पंजीकृत हैं।

नया पंजीकरण ‘फॉर्म’ भरना आसान होगा और हर चरण में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, ‘फॉर्म’ में अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची भी दी जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि नई पंजीकरण व्यवस्था लागू होने के बाद किसी राज्य में पंजीकरण के लिए आवेदन करते समय कारोबारी द्वारा दी गई जानकारी दूसरे राज्यों में पंजीकरण के लिए आवेदन करते समय स्वतः उपलब्ध हो जाएगी।

यदि कोई कारोबारी कई राज्यों में पंजीकरण के लिए आवेदन करता है, तो वह सभी आवेदन एक साथ भर सकेगा।

सूत्रों ने कहा कि ‘फॉर्म’ भरते समय दी गई जगह के आधार पर जीएसटी प्रणाली यह तय करेगी कि किस कार्यालय के पास संबंधित आवेदन का अधिकार क्षेत्र है।

परिषद अधिकारियों के लिए ऐसे दिशानिर्देश भी दे सकती है, जिसमें बताया जाएगा कि किन दस्तावेजों की मांग की जा सकती है, किस उद्देश्य से और किस समय उनकी जरूरत होगी तथा किन दस्तावेजों को पर्याप्त माना जाएगा।

सूत्र ने कहा, ‘‘इससे जीएसटी पंजीकरण में राज्यों के बीच एकरूपता आएगी। एक राज्य में आवेदक से जो चीजें मांगी जाएंगी, वही दूसरे राज्य में भी आवेदक से मांगी जाएंगी।’’

जीएसटी परिषद ने सितंबर 2025 की बैठक में छोटे एवं कम जोखिम वाले कारोबारियों के लिए सरल जीएसटी पंजीकरण योजना को मंजूरी दी थी और इसे एक नवंबर, 2025 से लागू किया गया था। इस योजना के तहत ऐसे कारोबारियों को तीन दिन के भीतर पंजीकरण दिया जाता है।

जीएसटी प्रणाली डेटा विश्लेषण के आधार पर जिन छोटे व कम जोखिम वाले कारोबारियों की पहचान करती है या ऐसे आवेदक, जो खुद आकलन करते हैं कि उनकी उत्पादन कर देनदारी सीजीएसटी और एसजीएसटी/यूटीजीएसटी सहित प्रति माह 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं है, इस योजना का विकल्प चुन सकते हैं। इसमें करीब 1.68 करोड़ जीएसटी पंजीकृत कारोबारियों में से 61 प्रतिशत शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एवं राज्य वित्त मंत्रियों वाली जीएसटी परिषद के समक्ष रखे जाने वाले पंजीकरण संबंधी बदलाव अब बाकी कारोबारियों को भी शामिल करेंगे।

एएमआरजी ग्लोबल के प्रबंध साझेदार रजत मोहन ने कहा कि एक ही आवेदन प्रक्रिया के जरिये कई राज्यों में जीएसटी पंजीकरण के लिए आवेदन करने की अनुमति देना पंजीकरण व्यवस्था को सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मोहन ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि इससे अभी एकल, समूचे भारत के लिए जीएसटी पंजीकरण व्यवस्था शुरू नहीं होगी। राज्यवार अलग-अलग पंजीकरण जारी रहेंगे। हालांकि, मौजूदा जानकारी को आगे ले जाने और उचित अधिकार क्षेत्र तय करने वाली प्रणाली के साथ एक साथ कई राज्यों में पंजीकरण के लिए आवेदन करने की सुविधा अधिक केंद्रीकृत एवं सुगम पंजीकरण व्यवस्था की दिशा में स्पष्ट कदम है।’’

परिषद जीएसटी पंजीकरण में प्रमुख क्षेत्रों में बदलाव की प्रक्रिया को सरल बनाने और स्वतः मंजूरी देने के प्रस्ताव पर भी विचार कर सकती है।

जीएसटी के ‘बैकएंड’ प्रौद्योगिकी विश्लेषण के अनुसार, जीएसटी पंजीकरण में बदलाव के लिए आने वाले करीब 66 प्रतिशत आवेदन कंपनी के नाम में बदलाव, निदेशक, साझेदार या ‘कर्ता’ में बदलाव और कारोबार के अतिरिक्त स्थान के पते में बदलाव से संबंधित हैं।

पंजीकरण दस्तावेजों में बदलाव के लिए हर साल आने वाले 16 लाख आवेदनों में से करीब 10.5 लाख आवेदन इन क्षेत्रों में बदलाव के लिए होते हैं।

केवल कारोबार के मुख्य स्थान में बदलाव के लिए संबंधित कर अधिकारी की मंजूरी जरूरी होगी। हालांकि, जिन कारोबारियों को स्वतः प्रक्रिया के तहत तीन दिन के भीतर जीएसटी पंजीकरण दिया गया था, उनके ऐसे अनुरोध को भी स्वतः मंजूरी दे दी जाएगी।

Tags: GSTGST CouncilGST Registrationजीएसटी पंजीकरण
Previous Post

बक्सर: अयोध्या जा रहे तेलंगाना के श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, 22 घायल

Next Post

अयोध्या पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में किए दर्शन-पूजन; संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में किए दर्शन-पूजन; संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

October 5, 2026
देश

बक्सर: अयोध्या जा रहे तेलंगाना के श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, 22 घायल

October 5, 2026
देश

चेन्नई के तिरुनीर्मलाई झील में चार बच्चों के शव मिले, सभी शनिवार दोपहर से थे लापता

October 5, 2026
अंतराष्ट्रीय

Flydubai के विमान को बचाने वाले रहस्यमयी पायलटों की पहचान का अब तक खुलासा नहीं

October 4, 2026
Next Post

अयोध्या पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में किए दर्शन-पूजन; संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा के लिए बीजेपी ने घोषित किए 8 प्रत्याशी, 16 अक्टूबर को मतदान

by Atul Narain Srivastava
October 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर...

वृंदावन में कारोबारी हुआ ‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार, एटीएस अधिकारी बनकर 30 लाख रुपये ठगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 5, 2026
0

वृंदावन में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कारोबारी को कथित तौर पर तीन...

अयोध्या पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में किए दर्शन-पूजन; संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

by Atul Narain Srivastava
October 5, 2026
0

अयोध्या, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत...

GST Registration: कारोबारियों को मिल सकती है बड़ी राहत, एक आवेदन से कई राज्यों में GST पंजीकरण की सुविधा पर विचार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 5, 2026
0

नयी दिल्ली, जीएसटी परिषद ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर सकती है, जिसके तहत कारोबारियों को एक ही आवेदन प्रक्रिया के...

बक्सर: अयोध्या जा रहे तेलंगाना के श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, 22 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 5, 2026
0

बिहार के बक्सर जिले में सोमवार तड़के एक बस के ट्रक से टकरा जाने से तेलंगाना के कम से कम...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group