Friday, October 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya: नवनियुक्त सफाई कर्मचारी संघ पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, संगठन की एकजुटता पर जोर

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
October 2, 2026
in अयोध्या
0


स्वच्छता और सेवा से बनेगा देश महान: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

अयोध्या, उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ, अयोध्या के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अनिल समुर्दे समेत अन्य पदाधिकारियों के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान संगठन की एकजुटता, सफाई कर्मचारियों के सम्मान और उनके हितों के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अनिल समुर्दे, संरक्षक बाबा घनश्याम दास पहलवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पप्पू भारती, उपाध्यक्ष रंजीत गौतम, प्रमुख महामंत्री पवन कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष श्याम जी, महामंत्री अखिलेश कुमार, मो. जुनेद खान, मनोज कुमार, मो. सलीम समेत कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, अनुसूचित मोर्चा के अभिषेक सागर और मंडल मंत्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुंदर समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और स्वच्छता तथा सेवा की भावना से देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया।

सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के सम्मान, अधिकारों और हितों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाना संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करने की अपेक्षा जताई।

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अनिल समुर्दे ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के हित, सम्मान और अधिकारों के लिए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम के समापन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखने तथा सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Tags: अनिल समुर्देअयोध्या न्यूजसफाई कर्मचारी संघसिद्धार्थ श्रीवास्तव
Previous Post

‘लेफ्ट-ब्रेन’ या ‘राइट-ब्रेन’ वाला होना महज मिथक? जानिए क्या कहता है विज्ञान

Next Post

मां कामाख्या धाम में गूंजेंगे जयकारे, 12 अक्टूबर को निकलेगी 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा

Related Posts

अयोध्या

मां कामाख्या धाम में गूंजेंगे जयकारे, 12 अक्टूबर को निकलेगी 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा

October 2, 2026
अयोध्या

अयोध्या के तिहुरा माझा अभिलेख मामले में अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, तीन अधिकारियों को पक्षकार बनाने का आदेश

October 1, 2026
sanketik photo
अयोध्या

Ayodhya: रुदौली के रसूलाबाद तिराहे पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 17 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत

October 1, 2026
सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ
अयोध्या

रुदौली में श्रीराम के चित्र पर पोस्टर लगाने का मामला, सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

September 30, 2026
Next Post

मां कामाख्या धाम में गूंजेंगे जयकारे, 12 अक्टूबर को निकलेगी 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा

Recent Posts

छह महीने तक खदान में मेहनत, दो दिन में मिले चार हीरे; झांसी की गुड्डी देवी की चमकी किस्मत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हीरा खदान में करीब छह महीने तक मेहनत करने वाली झांसी निवासी गुड्डी देवी...

देवरिया: स्पीड ब्रेकर को लेकर विवाद में घायल RSS कार्यकर्ता की मौत, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

देवरिया, जिले के लार थाना क्षेत्र के भीकम छपरा गांव में सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर हुआ विवाद खूनी...

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढहा: 5 मजदूर घायल, 6 के मलबे में दबे होने की आशंका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), मसियाना गांव के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को ढहने से पांच श्रमिक घायल हो...

सुजीत कलकल ने कुश्ती में रचा इतिहास, ओलंपिक चैंपियन को हराकर भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

नागोया, सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों...

Chak De India: भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण, चीन को 1-0 से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

काकामिगाहारा, भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में 44 साल का स्वर्ण पदक का इंतजार खत्म करते हुए शुक्रवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group