Thursday, October 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Flydubai Pilot : भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया नायक, सह-पायलट के हमले के बाद बची 174 यात्रियों की जान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लाईदुबई के पायलट को नायक बताते हुए उसकी सराहना की, जिसने सह-पायलट के चाकू से किए गए हमले का मुकाबला किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और मदद के लिए आवाज लगाई, जिससे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश नाकाम हो गई।

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। ट्रंप के अनुसार नेतन्याहू ने उन्हें बताया कि एक ‘प्लंबर’, जिसने कभी विमान नहीं उड़ाया था, उसने दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। यह विमान बाद में सऊदी अरब में उतरा।

Flydubai की घटना पर बोले PM मोदी: इजरायली पीएम ने कहा है कि भारत ने 9/11 होने से बचा लिया

PM मोदी ने कहा कि कल हुई घटना के दौरान कैप्टन स्मित ने गजब का धैर्य, सूझबूझ और साहस दिखाया। उन्होंने कहा कि जैसा कि इजरायल के PM ने भी आज कहा, “एक भारतीय ने 9/11 जैसी त्रासदी को टाल दिया।” pic.twitter.com/GuAErx9vvY

— RT Hindi (@RT_hindi_) October 1, 2026

विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश को नाकाम करने वाले पायलट की पहचान भारतीय नागरिक स्मित मच्छार के रूप में हुई है। नेतन्याहू समेत कई अन्य लोगों ने उन्हें नायक बताया है।

ट्रंप ने नेतन्याहू से हुई बातचीत को याद करते हुए कहा, पायलट की हालत बहुत खराब थी और मेरा अनुमान है कि अब भी उसकी हालत बहुत खराब है, लेकिन उसने अद्भुत सूझबूझ दिखायी। एक तरह से वह नायक है। ट्रंप ने कहा कि पायलट ने पीछे की ओर गिरते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला और मदद के लिए चिल्लाया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ऐसा लगता है कि सह-पायलट शायद आतंकवादी था या शायद मानसिक रूप से अस्थिर था और उसने पायलट पर चाकू से हमला किया। इसके बाद ट्रंप ने एक इजराइली यात्री के ‘‘अद्भुत’’ हस्तक्षेप का जिक्र किया, जिसकी पहचान उन्होंने एक प्लंबर के रूप में की।

ट्रंप ने कहा कि इस यात्री ने कभी विमान नहीं उड़ाया था, लेकिन वह कॉकपिट में गया, सह-पायलट को उसकी सीट से खींचकर बाहर निकाला और उसे पीछे की ओर धकेल दिया, जिसके बाद अन्य यात्रियों ने उसे काबू करने में मदद की।

ट्रंप के अनुसार, उस यात्री ने बाद में बताया कि उसने टेलीविजन कार्यक्रम ‘एयर डिजास्टर्स’ देखकर विमान उड़ाने से जुड़ी कुछ बुनियादी बातें सीखी थीं। ट्रंप ने कहा, उसने बताया कि वह यह कार्यक्रम काफी देखता है और उसे देखकर उसने विमान उड़ाने के बारे में कुछ बातें सीखीं।

ट्रंप ने कहा कि विमान के पिछले हिस्से में मौजूद अतिरिक्त पायलट और सुरक्षाकर्मी बाद में कॉकपिट तक पहुंचे और विमान का नियंत्रण संभाल लिया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह सबसे अद्भुत कहानी है।

हालांकि, ट्रंप ने कहा कि वह केवल उन्हें मिली जानकारी बता रहे हैं और उन्होंने इन तथ्यों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा, ‘‘अब, यह वो कहानी है जो मैंने सुनी है। मुझे नहीं पता कि यह सच है या नहीं, लेकिन मुझे यह कहानी बीबी (बेंजामिन नेतन्याहू) और संभवत: प्रारंभिक सूत्रों से मिली है।

Tags: Flydubai PilotSmit Machchharस्मित मच्छार
Previous Post

चंदौली में जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Next Post

Ghaziabad : लापता वेटरनरी डॉक्टर का ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला शव, इंजेक्शन-दवाइयां बरामद

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कक्षा 9 की नई NCERT किताब में ‘सत्यमेव जयते’ और ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ का उल्लेख, प्राचीन ग्रंथों से जोड़े गए संस्थानों के ध्येय वाक्य

September 30, 2026
देश

गुजरात उच्च न्यायालय ने पत्रकार रवि नायर की गिरफ्तारी के खिलाफ तत्काल सुनवाई का अनुरोध करने पर पत्रकार को लगाई फटकार

September 30, 2026
देश

मंगलुरु MRPL रिफाइनरी में जोरदार धमाका, 9 लोग घायल; आग पर काबू पाया गया

September 30, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियाई खेलों में सुनील कुमार ने रचा इतिहास, ग्रीको-रोमन कुश्ती में जीता कांस्य; निशा दहिया का अभियान समाप्त

September 30, 2026
Next Post

Ghaziabad : लापता वेटरनरी डॉक्टर का ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला शव, इंजेक्शन-दवाइयां बरामद

Recent Posts

Ghaziabad : लापता वेटरनरी डॉक्टर का ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला शव, इंजेक्शन-दवाइयां बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

गाजियाबाद, नंदग्राम थाना क्षेत्र से लापता हुए 30 वर्षीय पशु चिकित्सक डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज का शव बुधवार को मुरादनगर...

Flydubai Pilot : भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया नायक, सह-पायलट के हमले के बाद बची 174 यात्रियों की जान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लाईदुबई के पायलट को नायक बताते हुए उसकी सराहना की, जिसने सह-पायलट के...

चंदौली में जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

चंदौली जिले में एक फर्जी कॉल सेंटर के जरिये बुजुर्ग जापानी नागरिकों को निशाना बनाकर उनके कंप्यूटर और मोबाइल फोन...

Shahjahanpur : मंदिर में दो साधुओं की हत्या के बाद शव जलाए, कब्जे की नीयत से वारदात का आरोप; आरोपी हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में एक मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की एक व्यक्ति ने कथित रूप से किसी भारी वस्तु...

Dhanraj Nathwani : सपा के राज्यसभा उम्मीदवार ने घोषित की 373 करोड़ से ज्यादा की पारिवारिक संपत्ति, आय 19.61 करोड़

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

लखनऊ, राज्यसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी ने अपने, अपनी पत्नी और दो आश्रितों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group