Tuesday, September 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल अब करेंगी राजनीति, उप्र से होगी शुरुआत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0


लखनऊ, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में 13 वर्षों तक कार्यरत रहने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे चुकीं दिव्या मित्तल ने मंगलवार की सुबह घोषणा की कि वह अब राजनीति करेंगी और उसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से करेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ेंगी, बल्कि अकेले चलेंगी और देश की आजादी के 80 सालों का हिसाब मांगेंगी।

दिव्या मित्तल ने गत 30 अगस्त को आईएएस से इस्तीफा दे दिया था और खुद ”एक्‍स” पर 14 सितंबर को बताया कि सरकार ने उनका त्यागपत्र मंजूर कर लिया।

मंगलवार सुबह उन्होंने अपने आधिकारिक ”एक्स” पर एक पोस्ट में करीब साढ़े नौ मिनट का एक वीडियो साझा करते हुए कहा, ”कुछ दिन पहले आईएएस से त्यागपत्र दिया था और आपके मन में कई सवाल छोड़ दिए थे। अपनी बात इस वीडियो में कह दी है। उन्‍होंने वीडियो में यह भूमिका रखते हुए कहा, ‘‘पहला सवाल अब आगे क्‍या? राजनीति”।

उन्‍होंने कहा, ‘‘लोगों ने कहा कि तुम सब कुछ तो बन गईं, आगे क्‍या बनना है। मैंने कहा कि मुझे उन लोगों की आवाज बननी है, जिनकी आवाज किसी दफ्तर तक नहीं पहुंच पाती और अगर पहुंच भी जाए तो सुनी नहीं जाती। उन लोगों की तरफ से मुझे देश की आजादी के 80 सालों का हिसाब चाहिए।

दिव्या मित्तल ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए मिर्जापुर जिले में जिलाधिकारी रहने के दौरान की एक कहानी भी सुनाई। उन्‍होंने कहा कि गांव लहुरिया दह की पहाड़ी पर निरीक्षण के दौरान जब एक महिला ने गांव में पांचवीं कक्षा के बाद स्कूल की मांग की तो ‘‘मेरा सर शर्म से झुक गया।”

दिव्या ने कहा, ”उस वक्त उस महिला के घर में पानी तक नहीं था और उसने स्‍कूल मांगा। मैंने उसे स्‍कूल दिया लेकिन आज तीन साल बाद भी वह स्‍कूल बनना शुरू नहीं हुआ। अब मुझे बताइए कि क्या नहीं था, पैसा था, नियम था, स्वीकृति थी, लेकिन इरादा नहीं था।

उन्होंने कहा, अगर इरादा होता तो पहाड़ भी रास्ता दे देता और इरादा नहीं था तो एक फाइल पहाड़ बन गई। मुझे इसका हिसाब चाहिए। उन्‍होंने लखनऊ में राजस्व परिषद में बतौर विशेष सचिव अपनी तैनाती के एक वाकये का भी उदाहरण दिया और एक भूमिहीन को पट्टे पर जमीन का आवंटन होने के बावजूद कब्जा नहीं मिलने की कहानी भी बताई।

मित्तल ने कहा, मैंने कब्जा दिलाने के लिए प्रयास किया तो वहां से जवाब आया कि ऊपर से मना किया किया गया है। सवाल उठाया कि ये ऊपर कौन है, संविधान तो कहता है कि सबसे ऊपर लोग हैं तो उसे न्याय के लिए क्यों भटकना पड़ रहा है। मुझे उन पन्नों में लिपटे अन्याय का हिसाब चाहिए।

उन्होंने ऐलान किया कि वह किसी पार्टी के साथ नहीं जुड़ेंगी और अकेले चलेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मकसद राजनेता बनना नहीं बल्कि पूरी राजनीति को बदलना है।

दिव्या मित्तल ने आईआईटी-दिल्ली से बीटेक और आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए करने के बाद लंदन में नौकरी की लेकिन बाद में भारत लौट आईं।

मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली दिव्या ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में अफसर बनकर आई थी लेकिन यहां के लोगों ने मुझे अपनी बेटी बना लिया। अब प्रदेश की मिट्टी ही मेरी कर्मभूमि है और अपनी राजनीति की शुरुआत यहीं से ही करूंगी।’’

उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के रूप में अपनी आखिरी तैनाती से पहले दिव्या मित्तल संत कबीर नगर, मिर्जापुर और देवरिया की जिलाधिकारी रह चुकी हैं।

Tags: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल
Previous Post

यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने छह प्रत्याशियों के नाम किए घोषित, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो बच्चों वाले दंपति को दी सुरक्षा, कहा- विवाह जैसी पवित्र संस्था को हल्के में नहीं लेना चाहिए

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के चिलुआताल में लापता छात्र का मिला शव, गर्लफ्रेंड और उसके माता-पिता हिरासत में

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो बच्चों वाले दंपति को दी सुरक्षा, कहा- विवाह जैसी पवित्र संस्था को हल्के में नहीं लेना चाहिए

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने छह प्रत्याशियों के नाम किए घोषित, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटने 17 लोग घायल

September 29, 2026
Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो बच्चों वाले दंपति को दी सुरक्षा, कहा- विवाह जैसी पवित्र संस्था को हल्के में नहीं लेना चाहिए

Recent Posts

रीवा के पूर्वा जलप्रपात में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत मेगा क्लीनलिनेस ड्राइव, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने किया श्रमदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

रीवा, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), उप-क्षेत्रीय कार्यालय (SRO), रीवा की ओर से मंगलवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत...

गोरखपुर के चिलुआताल में लापता छात्र का मिला शव, गर्लफ्रेंड और उसके माता-पिता हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

गोरखपुर जिले में पांच दिन से लापता किशोर का शव चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक ताल से बरामद किया गया...

अयोध्या में दुर्गा पूजा और रामलीला की तैयारियों पर नाराजगी, केंद्रीय समिति से अधूरे काम जल्द पूरा कराने की उठाई मांग

by Atul Narain Srivastava
September 29, 2026
0

अयोध्या, दुर्गा पूजा और रामलीला उत्सव शुरू होने में अब करीब 10 दिन का समय शेष रहने के बीच केंद्रीय...

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो बच्चों वाले दंपति को दी सुरक्षा, कहा- विवाह जैसी पवित्र संस्था को हल्के में नहीं लेना चाहिए

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मामूली विवादों के कारण आपसी सहमति से तलाक लेने और बाद में पुनर्विवाह करने वाले...

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल अब करेंगी राजनीति, उप्र से होगी शुरुआत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

लखनऊ, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में 13 वर्षों तक कार्यरत रहने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे चुकीं दिव्या...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group