Tuesday, September 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सुलतानपुर में सनसनीखेज वारदात: निजी स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य दंपति की हत्या, कुल्हाड़ी-फावड़ा बरामद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


सुलतानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव में एक निजी विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य और उनकी पत्नी की कुल्हाड़ी व फावड़े से प्रहार कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि दंपति की हत्या की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब विद्यालय के कर्मचारी वहां पहुंचे।

उसने बताया कि मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता (42) के शव परिसर में खून से लथपथ मिले। दोनों स्कूल परिसर में ही रहते थे।

मुकेश खनुहट स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे, जबकि विनीता गांव में अपने निजी विद्यालय की प्रधानाचार्य थीं। दंपति का बेटा अभ्युदय (20) दिल्ली के एक विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दंपति के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है। परिजनों के पहुंचने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना की जानकारी मिलने पर कादीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय गौतम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस को प्रथम दृष्टया आशंका है कि विनीता की इन्हीं हथियारों से विद्यालय के एक कमरे में हत्या की गई। इसके बाद जब मुकेश वहां से भागे तो विद्यालय परिसर से करीब 150 मीटर दूर उनकी भी हत्या कर दी गई।

सूत्रों के अनुसार, मुकेश पहले शिक्षामित्र थे। वर्ष 2009 में वह सहायक अध्यापक बने और 2013 से लगातार मोतिगरपुर में शिक्षक संघ के अध्यक्ष रहे। उन्होंने 2002 में गांव में मनराजी शिक्षण संस्थान की स्थापना की थी और पत्नी के साथ वहीं रहते थे।

Tags: सुलतानपुर में सनसनीखेज वारदात
Previous Post

सुलतानपुर कारागार में बंद कैदी ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

Next Post

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द; यूपी सरकार पर 10 लाख रुपये जुर्माना

Related Posts

उत्तर प्रदेश

हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटने 17 लोग घायल

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में ट्रक से टक्कर के बाद डीसीएम के चालक की मौत

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द; यूपी सरकार पर 10 लाख रुपये जुर्माना

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर कारागार में बंद कैदी ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

September 29, 2026
Next Post

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द; यूपी सरकार पर 10 लाख रुपये जुर्माना

Recent Posts

हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटने 17 लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही डबल डेकर...

लखनऊ में ट्रक से टक्कर के बाद डीसीएम के चालक की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

लखनऊ के सुलतानपुर मार्ग पर एक ट्रक से टक्कर के बाद डीसीएम (छोटे ट्रक) के चालक की मौत हो गई। पुलिस...

OpenAI ने GPT-6.1 Astra का लॉन्च रोका, सुरक्षा परीक्षण में सामने आई चिंताओं के बाद लिया फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

सैन फ्रांसिस्को, कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ‘ओपनएआई’ ने सोमवार को कहा कि वह अपने शोधकर्ताओं की ओर...

उत्तराखंड में मौसम खुलते ही तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल और माउंट जोगिन से 16 पर्वतारोही-पोर्टर सुरक्षित निकाले गए

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

देहरादून, उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खराब मौसम के कारण फंसे पर्वतारोहियों को निकालने का अभियान मंगलवार को मौसम...

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द; यूपी सरकार पर 10 लाख रुपये जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि किसी आरोपी के इकबालिया बयान को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group