Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Meerut में सनसनी: दो महिलाओं की हत्या, दोनों मामलों में पति गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर गांव में सोमवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चुन्नी से गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

क्षेत्राधिकारी (कोतवाली) संग्राम सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहउल्लापुर के चांद खां ने अपनी पत्नी शाहिस्ता (28) की गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद की बात सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि चांद अक्सर पैसों की मांग को लेकर शाहिस्ता के साथ मारपीट करता था और उसका उत्पीड़न करता था।

महिला के भाई सोनू ने पुलिस को बताया कि शाहिस्ता की करीब छह साल पहले परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ऐंची खुर्द निवासी चांद खां से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों जाकिर कॉलोनी में किराये के मकान में रहने लगे थे। उनके चार बच्चे हैं।

तहरीर के अनुसार, कुछ समय पहले चांद को गांव में संपत्ति मिली थी। शाहिस्ता पति से इस संपत्ति को बच्चों के नाम करने के लिए कह रही थी। इसे लेकर दोनों के बीच करीब तीन महीने से विवाद था।

एक अन्य मामले में भावनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और वारदात की सूचना देने खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्राधिकारी (सदर देहात) सुधीर कुमार ने बताया कि अब्दुलापुर निवासी मनीष सोमवार को भावनपुर थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी कविता (25) की हत्या कर दी है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: Meerut में सनसनी
Previous Post

Allahabad High Court: PG डॉक्टरों को 2 साल सरकारी सेवा करनी होगी, बॉन्ड से जुड़ी याचिका खारिज

Next Post

एटा में डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की हत्या, पति और ससुर पर आरोप; बच्चों के बयान से खुला मामला

Related Posts

क्राइम

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

एटा में डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की हत्या, पति और ससुर पर आरोप; बच्चों के बयान से खुला मामला

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: PG डॉक्टरों को 2 साल सरकारी सेवा करनी होगी, बॉन्ड से जुड़ी याचिका खारिज

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अफसरों के तबादले, 14 जिलों को मिले नए DM

September 22, 2026
Next Post

एटा में डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की हत्या, पति और ससुर पर आरोप; बच्चों के बयान से खुला मामला

Recent Posts

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नयी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को...

एटा में डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की हत्या, पति और ससुर पर आरोप; बच्चों के बयान से खुला मामला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

एटा जिले के अवागढ़ कस्बे में सोमवार देर रात मां-बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई। यादव नगर मोहल्ले में...

Meerut में सनसनी: दो महिलाओं की हत्या, दोनों मामलों में पति गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर गांव में सोमवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चुन्नी से गला...

Allahabad High Court: PG डॉक्टरों को 2 साल सरकारी सेवा करनी होगी, बॉन्ड से जुड़ी याचिका खारिज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कहा है कि सरकारी संस्थानों में अनुदानित दरों पर मेडिकल परास्नातक की...

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अफसरों के तबादले, 14 जिलों को मिले नए DM

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन ने 34 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group