चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र में बंधक बनायी गयी एक नाबालिग छात्रा को पुलिस ने मुक्त कराकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को बताया कि नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा बुधवार को स्कूल से घर लौटने के बाद परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
उन्होंने बताया कि इस दौरान रास्ते में स्थित एक आरओ संयंत्र के अंदर से किसी के रोने की आवाज सुनाई देने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसने मौके पर पहुंचकर संयंत्र के बाहर लगे ताले को तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला।
चौहान ने बताया कि छात्रा के हाथ-पैर बंधे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में संयंत्र के संचालक जुबैर आलम और इकराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें जेल भेजा गया है।
चौहान ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लड़की के परिजन से 15 हजार रुपये के लेनदेन का विवाद होना बताया है।
#शर्मनाक…. 😡
यूपी के चंदौली जिले में शहाबगंज क्षेत्र में नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को RO प्लांट में हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाने का मामला सामने आया है।
परिजनों का आरोप हैं कि जुबैर आलम और इकराम ने ₹15 हजार की उधारी न लौटा पाने के कारण 14 वर्षीय बच्ची को RO प्लांट पर बंधक… pic.twitter.com/N5oEAaVyrg
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) September 17, 2026