Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी वाला फर्जी पोस्ट करने का आरोपी हरियाणवी गायक गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


मुजफ्फरनगर, हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो पोस्ट करके जांचकर्ताओं को गुमराह करने के आरोप में हरियाणा के एक गायक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने कहा कि आरोपी की पहचान भूपेन्द्र ढींगरा के रूप में हुई है जिसे राजस्थान के भरतपुर से शामली लाया गया और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं– 351 (आपराधिक धमकी) और 353 (शरारत के लिए उकसाने वाले बयान) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 (कंप्यूटर से जुड़े अपराध और हैकिंग) के तहत गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान ढींगरा ने स्वीकार किया कि उसने सोशल मीडिया पर अपने ‘फॉलोवर’ बढ़ाने के इरादे से फर्जी अकाउंट के जरिए वीडियो पोस्ट करके बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भ्रामक पोस्ट प्रसारित होने के बाद एक अकाउंट पर ढींगरा के ‘फॉलोवर’ 28 से बढ़कर लगभग 7,500 हो गये।

पिछले महीने 26 अगस्त को शामली में बालियान की अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक बालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियों के घाव सामने आए हैं, जिनमें से दो सिर पर थे।

इस घटना के बाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें ढींगरा ने हत्या की जिम्मेदारी ली। उससे जांच के दौरान भ्रम पैदा हुआ।

हालांकि, पुलिस ने वीडियो से गुमराह हुए बगैर मामले में चार कथित निशानेबाजों की पहचान की जिनमें से दो, हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले मोहित (22) और सुमित (24) गत 31 अगस्त को शामली में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। इन कथित ‘शूटर’ की मौत की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

जिलाधिकारी आलोक यादव ने कहा कि जांच शामली के उप जिलाधिकारी (सदर) द्वारा की जाएगी।उन्होंने कहा कि जांच के संबंध में साक्ष्य या जानकारी देने के इच्छुक लोग 14 अक्टूबर को जांचकर्ता उप जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं।

पुलिस के अनुसार 50-50 हजार रुपये के इनामी मोहित और सुमित कैराना मार्ग पर एक रसोई गैस के गोदाम के पास कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान हुई मुठभेड़ में मारे गये थे जबकि वारदात में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।

पुलिस ने कहा कि कथित तौर पर मोहित और सुमित के पास से तीन पिस्तौल और 26 कारतूस बरामद किये गये थे।

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड:

अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए वीडियो वायरल करने वाला आरोपी हरियाणवी सिंगर भूपेंद्र ढींगरा गिरफ्तार।
इंस्टाग्राम पर व्यूज के चक्कर में अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी ली।#AnkitBalyan#bhupndradhingra@Uppolice pic.twitter.com/QFO33ZVImC

— vinay sharma (@VinayReport) September 17, 2026

Tags: अंकित बालियान हत्याकांड
Previous Post

लखनऊ: ATS ने आतंकवादी संगठन एक्यूआईएस से जुड़े होने का एक आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार

Next Post

झांसी में नाना की हत्या के आरोप में किशोरी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: यूपी STF को बड़ी कामयाबी, मध्यप्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने के आरोप में पांच तस्कर गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

September 17, 2026
Next Post

झांसी में नाना की हत्या के आरोप में किशोरी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Recent Posts

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने वाले व्यापक विधेयक ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग...

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़, देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए फर्जी कंपनियों और बैंक...

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को तोड़ने के दौरान खंभा गिरने से घायल हुए शिक्षामित्र की...

गोरखपुर: यूपी STF को बड़ी कामयाबी, मध्यप्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने के आरोप में पांच तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने वाले एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाराणसी में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group