Sunday, November 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

NADA की नई डोपिंग सूची में बड़ा एक्शन, एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध; कई खिलाड़ी निलंबित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
in खेल, देश
0


नयी दिल्ली, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा बुधवार को जारी नवीनतम प्रतिबंध सूची में एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर प्रतिबंधित पदार्थ देने के मामले में आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है जबकि पावरलिफ्टर गौरव वत्स को प्रतिबंधित दवाओं को रखने और उनकी तस्करी के आरोप में अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है।

राकेश को पिछले साल मार्च में निलंबित किया गया था और उन पर लगाया गया प्रतिबंध उसी अवधि से प्रभावी माना जाएगा।

राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता धाविका प्रकृति रूपा राव को प्रतिबंधित स्टेरॉयड स्टैनोजोलोल और ड्रोस्टानोलोन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है।

अन्य प्रमुख नामों में खेलो इंडिया खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक चेल्सी भी शामिल हैं जिन पर डोप परीक्षण में विफल रहने के कारण पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

अस्थायी रूप से निलंबित किए गए अन्य खिलाड़ियों में एक नाबालिग भारोत्तोलक भी शामिल है। ऑक्सैंड्रोलोन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस भारोत्तोलक का नाम सूची में जोड़ा गया है।

मध्यम दूरी के धावक कौशल कुमार, स्टीपलचेज धावक जुझार सिंह और लंबी दूरी की धाविका बलजीत कौर भी निलंबित खिलाड़ियों में शामिल हैं जिससे भारतीय एथलेटिक्स पर डोपिंग का साया बरकरार है।

कुल मिलाकर एथलेटिक्स से सात नाम अस्थायी रूप से निलंबित लोगों की सूची में शामिल हैं।पावरलिफ्टर वत्स भी नाडा द्वारा निलंबित खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनकी पोषण सप्लीमेंट कंपनी के परिसर में प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

अप्रैल में नाडा की खुफिया एवं जांच (आईएंडआई) इकाई से मिली सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस समेत विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में नजफगढ़ स्थित वत्स की कंपनी के परिसर से मेथेनोलोन और स्टैनोजोलोल जैसे एनाबॉलिक स्टेरॉयड समेत कई प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए गए थे।

संयुक्त कार्यबल का नेतृत्व केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (सीएफएसओ) ने किया था जिसमें भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के अधिकारी भी शामिल थे।

करीब 2,800 कैप्सूल/टैबलेट और प्रतिबंधित पदार्थों की 11 ‘इंजेक्टेबल यूनिट’ बरामद की गई थी। इनमें मेथेनोलोन एनन्थेट, ट्रेंबोलोन और स्टैनोजोलोल जैसे एनाबॉलिक स्टेरॉयड शामिल हैं।

इसके अलावा 300 मेथैंडिएनोन और 850 ऑक्सैंड्रोलोन टैबलेट तथा 1,500 सिलेक्टिव एंड्रोजन रिसेप्टर मॉड्यूलेटर (एसएआरएम) कैप्सूल भी बरामद किए गए। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने इन सभी पदार्थों को प्रतिबंधित किया है क्योंकि इनका दुरुपयोग मांसपेशियों का आकार बढ़ाने और अनुचित प्रदर्शन लाभ हासिल करने के लिए किया जा सकता है।

बरामद की गई चीजों में एडेनोसिन मोनोफॉस्फेट के इंजेक्शन भी शामिल थे। यह एक प्रतिबंधित हार्मोन और मेटाबोलिक मॉड्यूलेटर है जिसका इस्तेमाल एंड्यूरेंस बढ़ाने के लिए किया जाता है।

Tags: NADANADA Doping Listडोपिंगराकेश कुमार
Previous Post

लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने का VIDEO वायरल, शाहनवाज पर FIR

Next Post

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

अमेरिका में हिरासत में लिया गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर, हरियाणा में हत्या और रंगदारी समेत कई मामलों में आरोपी

November 8, 2026
अयोध्या

36 लाख से अधिक दीपों से जगमगाई रामनगरी, 56 घाटों पर सजा दीपोत्सव का भव्य नजारा

November 8, 2026
क्राइम

पुणे में शराब के दौरान विवाद के बाद दोस्त की हत्या, बेसबॉल बैट से हमला कर काटे दोनों पैर

November 8, 2026
अयोध्या

Video, अयोध्या के आसमान में सजी रामायण की दिव्य झांकी, 2100 से अधिक स्वदेशी ड्रोन से दिखे रामायण के प्रसंग

November 8, 2026
Next Post
sanketik photo

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

Recent Posts

बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ऑटो-रिक्शा की मिनी ट्रक से टक्कर, एक श्रद्धालु की मौत, छह घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

बांदा जिले में रविवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक ऑटो-रिक्शा की सड़क किनारे खड़े मिनी...

कानपुर में मकान की छत ढहने से नवजात समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

कानपुर के पनकी पड़ाव इलाके में एक मकान की छत ढहने से रविवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों...

अमेरिका में हिरासत में लिया गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर, हरियाणा में हत्या और रंगदारी समेत कई मामलों में आरोपी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

अमेरिका की आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (आईसीई) द्वारा हिरासत में लिया गया लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य हरिचंद...

36 लाख से अधिक दीपों से जगमगाई रामनगरी, 56 घाटों पर सजा दीपोत्सव का भव्य नजारा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या शनिवार को 36 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। सरयू नदी...

बदायूं में मेले में खिलौने के पैसों के विवाद में चाकू से हमले में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

बदायूं जिले में रामलीला मेले के दौरान खिलौने के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार ने दो युवकों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group