Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0


लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया कि पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ पर काफी दबाव होने के बावजूद उन्होंने तत्काल राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा नहीं की।

बसपा प्रमुख ने शुक्रवार को ‘एक्स’ खाते पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यहां यह भी बताना बहुत जरूरी है कि जिस दिन बसपा ने अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी थी, उस दिन उन पर काफी दबाव पड़ने के बावजूद उन्होंने तत्काल संन्यास की घोषणा नहीं की थी।

मायावती ने कहा, ‘‘क्योंकि उस दिन ये पूरी रात इसे रुकवाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे इस्तेमाल करते रहे। इसमें कामयाबी नहीं मिलने पर मजबूरी में अगले दिन, यह सोचकर लगभग सुबह साढ़े छह बजे उन्हें अपने संन्यास की काफी किंतु-परंतु वाली घोषणा करनी पड़ी।

उन्होंने इसी पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया कि सिद्धार्थ को अंदाजा था कि ज्यादा देरी होने पर कहीं और बड़ा नुकसान न हो जाए। बसपा प्रमुख ने कहा कि सही समय आने पर इस बारे में पार्टी के लोगों को और भी बहुत कुछ बताया जाएगा।

एक दिन पहले बृहस्पतिवार को राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ के राजनीतिक और सामाजिक जीवन से ‘संन्यास’ लेने के ऐलान के बाद मायावती ने अपने भतीजे एवं सिद्धार्थ के दामाद आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह ‘मुक्त’ कर दिया था।

सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि वह अभी इसी वक्त राजनीति और सामाजिक जीवन से संन्यास ले रहे हैं और संन्यास तो बहुत छोटी चीज है अगर उन्हें कभी मायावती के लिए अपनी जान भी देनी पड़े तो वह उनके लिए फख्र की बात होगी।

मायावती ने पोस्ट में कहा कि अन्य दलों की तरह बसपा में भी जो लोग अनुशासनहीनता के कारण समय-समय पर निष्कासित कर दिए जाते हैं, उनमें से अधिकतर कई दल बदल चुके हैं, जो किसी से छिपा नहीं है।

उन्होंने कहा कि इसी से अंदाजा लगा लेना चाहिए कि ये लोग पूरे ‘‘स्वार्थी और अवसरवादी’’ हैं और वे किसी भी पार्टी के हित में नहीं हो सकते हैं।

बसपा प्रमुख ने कहा, ‘‘जिन लोगों को पार्टी से निकाल दिया जाता है, उनमें से कुछ लोग दूसरे दलों के हाथों में खेलकर छोटी-छोटी पार्टी और संगठन आदि भी बना लेते हैं, जिनसे ‘बहुजन समाज’ का सामूहिक हित नहीं हो सकता है। हालांकि, ऐसी पार्टियां बिना किसी गठबंधन के चुनाव भी नहीं लड़ सकती हैं।’’

उन्होंने छोटे दल बनाने वाले बसपा से निष्कासित लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी की सरकार बनने पर सरकार में शामिल हुए बिना भी ये लोग नहीं रह सकते हैं।

मायावती ने कहा कि जो ऐसे लोगों को अक्सर अपनी पार्टी में लेने की बात करते हैं या उन्हें पार्टी बनाने की सलाह देती हैं, उन्हें पहले अपनी तरफ जरूर देख लेना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस की तुलना ‘‘डूबते जहाज’’ से करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस जिन निकाले गए लोगों को अपनी पार्टी में लेने की बात कर रही है, तो ऐसी पार्टी में भला कौन शामिल होकर अपने भविष्य को अंधकार में डालेगा? खासकर तब, जब इस पार्टी से दूरी बनाने के लिए बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपने जीवनकाल में बहुजन समाज के लोगों को आगाह भी किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए वर्तमान हालात में पार्टी और आंदोलन के हित में बसपा के लोगों के लिए यह सब जानना और समझना भी बहुत जरूरी है।

सिद्धार्थ द्वारा बृहस्पतिवार को ‘‘देरी के लिये क्षमा प्रार्थी’’ नोट के साथ की गई इस पोस्ट के कुछ ही देर बाद मायावती ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि अगर सिद्धार्थ को अपने दामाद आकाश आनन्द के उज्ज्वल भविष्य के साथ ही बसपा तथा बहुजन आंदोलन की जरा सी भी चिंता होती तो वह बिना देर किए बुधवार को ही राजनीति से संन्यास की घोषणा कर देते लेकिन ऐसा नहीं होना यह साबित करता है कि सिद्धार्थ की नीयत में खोट है और उनकी महत्वाकांक्षा कम नहीं हुई है।

दरअसल मायावती ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक संदेश में सिद्धार्थ पर लगातार अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा था कि अगर वह राजनीति से संन्यास ले लें तभी उनके दामाद आकाश आनंद को पार्टी में दोबारा जिम्मेदारियां देने पर विचार किया जा सकता है।

Tags: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास
Previous Post

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Next Post

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

September 11, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

September 11, 2026
Next Post

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

Recent Posts

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

आगरा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस रिसाव के बाद एहतियातन...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया...

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group