Monday, September 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Saharanpur : ढहाई गई मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं, ASI ने शुरू की जांच

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


सहारनपुर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की एक टीम ने सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में ढहाई गई मस्जिद के नीचे मिले कुएं की सोमवार को जांच शुरू की।

अधिकारियों के अनुसार, रविवार को मलबा हटाए जाने के दौरान मिले करीब 20 फुट गहरे और 1.5 मीटर चौड़े इस कुएं पर लोहे की चादरें लगी हुई थीं। इसके बाद कुएं की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

कुआं मिलने के बाद सदर उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार ने कहा था कि इसकी प्राचीनता और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का पता लगाने के लिए एएसआई की टीम इसकी जांच करेगी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी ताकि कोई भी वहां न पहुंच सके।

कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर एएसआई के तीन अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जांच शुरू की।

मामले में शिकायतकर्ता और बजरंग दल के पूर्व संयोजक विकास त्यागी ने दावा किया कि संभव है कि मस्जिद बनने से पहले इस स्थान पर मंदिर स्थित होगा।

हालांकि, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि यह कुआं मस्जिद का ही हिस्सा था और पुराने समय में नमाज से पहले वजू के लिए पानी की जरूरत पूरी करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था।

कुमार ने कहा, “एएसआई अधिकारियों ने कुएं के अंदर सीढ़ी डालकर उसकी गहराई मापी और अंदरूनी हिस्से की जांच की। उन्होंने जांच के तहत कुएं की तस्वीरें खीचीं और वीडियो भी बनाए तथा अंदर से मिट्टी और ईंटों के नमूने लिए।”

अधिकारियों ने कहा कि एएसआई की जांच के नतीजों से कुएं की प्राचीनता और उसके ऐतिहासिक महत्व से जुड़े सवालों का जवाब मिलने की उम्मीद है।

कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थित एक मस्जिद को भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच शनिवार को ढहा दिया गया था।

वर्ष 2025 में त्यागी ने नगर मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि कलेक्ट्रेट परिसर में बना यह ढांचा अवैध है। इसके बाद सहारनपुर के नगर मजिस्ट्रेट ने इस ढांचे को अवैध घोषित करते हुए इसे ढहाने का आदेश दिया था।

मस्जिद प्रबंधन समिति ने इस आदेश के खिलाफ जिला अदालत में अपील की थी। हालांकि अदालत ने दो सितंबर को यह अपील खारिज कर दी थी।

Tags: Saharanpur : ढहाई गई मस्जिद
Previous Post

Egyptian TV presenter Sarah Khalifa: मशहूर टीवी एंकर सारा खलीफा समेत 12 आरोपियों को फांसी की सजा

Next Post

ज्वालामुखी सुनामी की पहले मिलेगी चेतावनी? पानी के नीचे की ‘गड़गड़ाहट’ बताएगी खतरे का संकेत

Related Posts

अयोध्या

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी में शुरू होगा ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान

September 7, 2026
उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती में पुलिस और SOG का एक्शन: 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल

September 7, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अपहरण-हत्या मामले में 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, साजिश का हुआ खुलासा

September 7, 2026
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में LPG सिलेंडर बुकिंग की समयसीमा घटकर 25 दिन हुई, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने दी जानकारी

September 7, 2026
Next Post

ज्वालामुखी सुनामी की पहले मिलेगी चेतावनी? पानी के नीचे की ‘गड़गड़ाहट’ बताएगी खतरे का संकेत

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी में शुरू होगा ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान...

Bihar : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC-1 कोच से 75 लीटर शराब बरामद, युवती समेत दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

बिहार में शराबबंदी के बावजूद समस्तीपुर जिले में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच से एक युवती और...

श्रावस्ती में पुलिस और SOG का एक्शन: 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

श्रावस्ती जिले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और भिनगा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने भिनगा क्षेत्र के जंगल स्थित...

Lucknow : अपहरण-हत्या मामले में 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, साजिश का हुआ खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति...

ज्वालामुखी सुनामी की पहले मिलेगी चेतावनी? पानी के नीचे की ‘गड़गड़ाहट’ बताएगी खतरे का संकेत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

जनवरी 2022 में टोंगा साम्राज्य के हुंगा ज्वालामुखी में हुआ भीषण विस्फोट पूरी दुनिया के लिए अप्रत्याशित घटना थी। इस...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group