कन्नौज जिले की गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में बीती देररात नेशनल हाईवे के पूर्वी बाईपास पर डुडवाबुजुर्ग कट के पास एक रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन छात्रों को कुचल दिया तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गाॅंव बैसनपुरवा के अनुराग और आशीष तथा तालग्राम थाना क्षेत्र के गाॅंव अमोलर के अमन एक ही बाइक पर सवार होकर गुरसहायगंज नगर में जन्माष्टमी की झांकियां देखने गए थे। रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर तीनों दोस्त बैसनपुरवा गांव वापस जाने के लिए निकले। जैसे ही वे गुरसहायगंज में नेशनल हाईवे के पूर्वी बाईपास पर डुडवाबुजुर्ग कट के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
रात का सन्नाटा होने के कारण ड्राइवर तीनों को रौंदते हुए बस लेकर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक सवारों की पहचान कर उनके परिजनों को जानकारी दी। तीनों गंभीर घायलों को गुरसहायगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहाॅं चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उक्त प्रकरण में थाना गुरसहायगंज पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु सीएचसी गुरसहायगंज भिजवाया गया, जहां से गंभीर स्थिति के कारण जिला अस्पताल कन्नौज रेफर किया गया। चिकित्सकों द्वारा तीनों घायलों को मृत घोषित किया गया। शवों को मॉर्चरी हाऊस कन्नौज में रखवाकर…
— Kannauj Police (@kannaujpolice) September 5, 2026