Saturday, September 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 5, 2026
in देश
0


मथुरा, भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में उनका जन्मोत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर ढोल-नगाड़ों, करताल, मृदंग और ‘हरिबोल’ के जयघोष से गूंज उठा। भगवान के जन्म का उत्सव मनाते हुए श्रद्धालु नृत्य करने लगे।

उन्होंने बताया कि रात 12 बजकर 10 मिनट तक महाआरती हुई।

केसर और अन्य सुगंधित पदार्थों से अभिषिक्त श्रीकृष्ण की चल प्रतिमा को चांदी के सूप में विराजमान कर अभिषेक स्थल पर लाया गया।

उन्होंने बताया कि ठाकुर जी का पहला अभिषेक कामधेनु गाय के थन से किया गया। यह गाय चांदी से निर्मित है, जिस पर सोने की परत तथा 33 कोटि देवताओं के चित्र अंकित हैं।

शर्मा ने बताया कि इसके बाद चांदी के कमल पर विराजमान ठाकुर जी का दूध, दही, शहद, घी और बूरा से महाभिषेक किया गया। उन्होंने बताया कि श्री राम जन्मभूमि और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से आए उपहार एवं प्रसाद भी भगवान को अर्पित किए गए।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि ठाकुर जी ने पंचरत्नी पोशाक धारण की जिस पर समुद्र मंथन से निकले पांच रत्नों—कामधेनु गाय, पंचजन्य शंख, अमृत कलश, ऐरावत हाथी और कल्पवृक्ष की कढ़ाई की गई है।

ठाकुर जी रत्नजड़ित मुकुट, बांसुरी और नवरत्न हार भी धारण किए हुए थे।

इससे पहले श्रीगणेश और नवग्रहों की पूजा की गई। मंदिर प्रशासन ने जन्मोत्सव के लिए महाकाल की नगरी उज्जैन से पखावज और मृदंग वादकों को भी आमंत्रित किया था। चतुर्वेदी ने बताया कि रात 12 बजकर 45 मिनट पर शृंगार आरती की गई।

#WATCH मथुरा, उत्तर प्रदेश। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाया जा रहा है। pic.twitter.com/6KJ8l1uZqo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2026

Tags: श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर
Previous Post

सुलतानपुर में मोटरसाइकिल को डंपर ने मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

Next Post

मेरठ में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, रोज 50 लाख की होती थी सप्लाई

Related Posts

देश

मेरठ में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, रोज 50 लाख की होती थी सप्लाई

September 5, 2026
खेल

World Archery Para Series 2026: देश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी का आयोजन, अहमदाबाद में दिखेगा शीतल देवी का जलवा

September 4, 2026
अंतराष्ट्रीय

9 दिन तक जपता रहा हरे कृष्ण महामंत्र’: नेपाल की त्रिशूली सुरंग हादसे में सुरक्षित बाहर आए संजय साह ने सुनाई आपबीती

September 4, 2026
देश

श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान खंभे से टकराया, कोई घायल नहीं

September 4, 2026
Next Post

मेरठ में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, रोज 50 लाख की होती थी सप्लाई

Recent Posts

मेरठ में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, रोज 50 लाख की होती थी सप्लाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 5, 2026
0

मेरठ में पुलिस और सिगरेट निर्माता कंपनी आईटीसी की टीम ने नकली ब्रांडेड सिगरेट बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का...

श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 5, 2026
0

मथुरा, भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में उनका जन्मोत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति...

sanketik photo

सुलतानपुर में मोटरसाइकिल को डंपर ने मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 5, 2026
0

सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल...

Watch, भगवान श्रीकृष्ण का विराट व्यक्तित्व संकट से निकलने की प्रेरणा देता है: योगी आदित्यनाथ

by Atul Narain Srivastava
September 4, 2026
0

भगवान श्रीकृष्ण का विराट व्यक्तित्व संकट से निकलने की प्रेरणा देता है: योगी आदित्यनाथ लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान...

बरेली में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर दहेज की मांग का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 4, 2026
0

बरेली जिले में शादी के करीब चार महीने बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group