Wednesday, September 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रुदौली: डीसीएम की टक्कर से यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी चालक सहित कई घायल; लखीमपुर से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे यात्री

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
September 2, 2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0


अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब छह बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मखवापुर गांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना हो गई।

जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी से अयोध्या दर्शन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही DCM ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और उसमें सवार यात्री घायल हो गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 28 महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे। हादसे में ट्रैक्टर चालक विकास वर्मा 27 और ट्रैक्टर पर सवार छोटे कश्यप 38 सहित कई लोग घायल हो गए।घायलों में धनंजय वर्मा, आदित्य वर्मा 16, आदर्श,शुभम वर्मा,रेखा और दिनेश समेत अन्य यात्री शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह पुलिस टीम व PRV-डायल 112 मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी रुदौली पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार DCM वाहन संख्या UP 42 CT 7023 अलीगढ़ से गत्ता लेकर गोरखपुर जा रहा था। DCM चालक राकेश सिंह ने पुलिस को बताया कि आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक दाहिनी ओर आ गई। उसने ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन तब तक DCM ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।

नया ट्रैक्टर लेकर निकले थे अयोध्या दर्शन को

लखीमपुर खीरी निवासी अनुराग वर्मा के परिजनों के अनुसार नया ट्रैक्टर लेने के बाद रिश्तेदारों के साथ अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मखवापुर गांव के पास डीसीएम की टक्कर से भीषण हादसा हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रॉली सड़क पर पलट गई।सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाने का काम शुरू कराया।हादसे के बाद NH-27 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। क्रेन और जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

कोतवाल संजय मौर्य के मुताबिक हादसे में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए सीएचसी रुदौली भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags: रुदौली: डीसीएम की टक्कर
Previous Post

बांकेबिहारी जी की मंगला आरती के लिए पास अनिवार्य: केवल 600 श्रद्धालुओं को मिलेगी मंदिर में एंट्री, ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे दुनिया भर के भक्त

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बांकेबिहारी जी की मंगला आरती के लिए पास अनिवार्य: केवल 600 श्रद्धालुओं को मिलेगी मंदिर में एंट्री, ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे दुनिया भर के भक्त

September 2, 2026
अयोध्या

Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानिए सही तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व

September 2, 2026
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो लोगों की दबकर मौत

September 2, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

September 2, 2026

Recent Posts

रुदौली: डीसीएम की टक्कर से यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी चालक सहित कई घायल; लखीमपुर से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे यात्री

by Atul Narain Srivastava
September 2, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब छह बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मखवापुर गांव के पास भीषण सड़क...

बांकेबिहारी जी की मंगला आरती के लिए पास अनिवार्य: केवल 600 श्रद्धालुओं को मिलेगी मंदिर में एंट्री, ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे दुनिया भर के भक्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

मथुरा, जन्माष्टमी के अवसर पर वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर में वर्ष में केवल एक बार मध्यरात्रि पश्चात होने वाली मंगला...

Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानिए सही तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

गणेश चतुर्थी का इंतजार भगवान गणेश के भक्त पूरे साल करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष भाद्रपद महीने...

सिंगापुर में चोरी का अनोखा मामला: मुंह में नकली हीरा छिपाकर असली बदलने वाले भारतीय नागरिक को 2 साल की जेल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

सिंगापुर के चाइनाटाउन क्षेत्र में आभूषण की दुकान से हीरा चुराने के मामले में मंगलवार को 30 वर्षीय भारतीय नागरिक...

file photo

US Attacks Iran: अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किया हमला, मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में कई ठिकानों पर हमला किया जिसके बाद एक बार फिर दोनों देशों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group