Wednesday, September 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानिए सही तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
in अयोध्या, देश
0


गणेश चतुर्थी का इंतजार भगवान गणेश के भक्त पूरे साल करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की शुरूआत होती है। इस दौरान भक्त घरों और सार्वजनिक पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित करते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं।

खासकर महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की भव्यता देखने लायक रहती है। कई जगहों पर दस दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम और उत्सव का माहौल बना रहता है। इसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा को विदाई दी जाती है। तो आइए जानते हैं कि इस साल गणेश चतुर्थी किस दिन से आरंभ हो रहा है।

पंचांग के मुताबिक, साल 2026 में भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर को सुबह 7 बजकर 6 मिनट से शुरू होगी और 15 सितंबर को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी।

उदयातिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी। इसी दिन से 10 दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ होगा। वहीं, गणेश उत्सव का समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ होगा। इस दिन भक्त श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति की प्रतिमा का विसर्जन करेंगे।

गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के लिए मध्याह्न का समय शुभ माना जाता है। साल 2026 में गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त 14 सितंबर को सुबह 11:20 बजे से दोपहर 1:48 बजे तक रहेगा।

भक्त इस अवधि में बप्पा को घर में विराजमान कर सकते हैं और विधि-विधान से पूजा शुरू कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था, इसलिए इस समय पूजा और स्थापना को विशेष महत्व दिया जाता है।

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय देवता माना गया है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गणेश जी की पूजा से करने की परंपरा है। उन्हें बुद्धि, विवेक, सुख और समृद्धि का देवता माना जाता है। मान्यता है कि गणपति की आराधना करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सकारात्मकता बढ़ती है।

गणेश चतुर्थी के दिन श्रद्धा से पूजा करने और शुभ मुहूर्त में प्रतिमा स्थापित करने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है। दस दिनों तक चलने वाला यह उत्सव भक्तों के लिए आस्था और भक्ति का खास अवसर होता है।

Tags: Ganesh Chaturthi 2026
Previous Post

सिंगापुर में चोरी का अनोखा मामला: मुंह में नकली हीरा छिपाकर असली बदलने वाले भारतीय नागरिक को 2 साल की जेल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

September 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

SCO Summit: किर्गिस्तान में Chi Chinfing का आतंकवाद, अलगाववाद और साइबर फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

September 1, 2026
देश

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा ‘विंडफॉल टैक्स’, ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

September 1, 2026
देश

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल: EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ लागू करने में क्या हैं बाधाएं?

September 1, 2026

Recent Posts

Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानिए सही तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

गणेश चतुर्थी का इंतजार भगवान गणेश के भक्त पूरे साल करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष भाद्रपद महीने...

सिंगापुर में चोरी का अनोखा मामला: मुंह में नकली हीरा छिपाकर असली बदलने वाले भारतीय नागरिक को 2 साल की जेल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

सिंगापुर के चाइनाटाउन क्षेत्र में आभूषण की दुकान से हीरा चुराने के मामले में मंगलवार को 30 वर्षीय भारतीय नागरिक...

file photo

US Attacks Iran: अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किया हमला, मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में कई ठिकानों पर हमला किया जिसके बाद एक बार फिर दोनों देशों के...

सीतापुर में दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो लोगों की दबकर मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

सीतापुर जिले में मंगलवार शाम मिट्टी की दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो लोगों की दबकर मौत हो गई...

भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

भदोही जिले में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) की हत्या की साजिश रचने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group