Wednesday, September 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


चीन के BRI प्रोजेक्ट पर परोक्ष प्रहार: पीएम मोदी बोले—कनेक्टिविटी के नाम पर संप्रभुता का सम्मान जरूरी

बिश्केक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) से उन देशों का मुकाबला करने का आग्रह किया जो आतंकवाद का इस्तेमाल सरकार की नीति के तौर पर करते हैं।

मोदी ने आतंकवाद के वित्त पोषण और आतंकियों की भर्ती के खिलाफ सामूहिक लड़ाई में ‘‘दोहरे मापदंड’’ को खारिज करने की भी अपील की। उनका इशारा सीधे तौर पर पाकिस्तान की ओर था।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और कई अन्य वैश्विक नेताओं की मौजूदगी में, मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ‘‘हम केवल कार्रवाई-प्रतिक्रिया वाले दृष्टिकोण तक सीमित नहीं रह सकते’’ क्योंकि आतंकवादी गतिविधियां मानवता के लिए लगातार एक गंभीर चुनौती बनी हुई हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एससीओ के भीतर निर्णायक कार्रवाई का आह्वान करते हुए आतंकवादी तंत्र — जिसमें वित्तपोषण नेटवर्क, भर्ती के तरीके और पनाहगाह शामिल हैं — को पूरी तरह से खत्म करने की वकालत की।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जो देश आतंकवाद का इस्तेमाल नीतिगत हथियार के तौर पर करते हैं, उन्हें चेतावनी दी जानी चाहिए कि आतंकवाद कभी भी किसी के लिए ‘‘रणनीतिक रूप से उपयोगी’’ नहीं हो सकता।

पश्चिम एशिया संकट पर चिंता जाहिर करते हुए मोदी ने कहा कि भारत ने निरंतर यह कहा है कि सभी तनावों और संघर्षों को युद्ध के मैदान में नहीं, बल्कि बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने चीन की ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआई) के संदर्भ में कहा कि कनेक्टिविटी परियोजनाओं को सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए क्योंकि यह एससीओ चार्टर की मूल भावना है।

भारत बीआरआई का विरोध करता रहा है क्योंकि इसका कुछ हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से होकर गुजरता है।

हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का मुख्य विषय आतंकवाद से निपटने के लिए एससीओ से एकजुट होकर काम करने का उनका आह्वान था। उनकी बातों को मुख्य रूप से पाकिस्तान द्वारा अलग-अलग आतंकवादी समूहों को दिए जा रहे समर्थन के संदर्भ में देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा, आतंकवाद पूरी मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती बना हुआ है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम सिर्फ ‘कार्रवाई-प्रतिक्रिया’ वाले नजरिए तक सीमित नहीं रह सकते।

मोदी ने कहा, हमें आतंकवाद के वित्त पोषण, आतंकियों की भर्ती, कट्टरपंथ के प्रसार और आतंकियों के पनाहगाहों के पूरे तंत्र को खत्म करना होगा। हमें एक स्वर में बात करनी होगी और यह स्पष्ट करना होगा कि इस गंभीर मुद्दे पर दोहरे मापदंडों की कोई जगह नहीं हो सकती।

प्रधानमंत्री ने कहा, हमें उन देशों को कड़ा संदेश देना चाहिए जो आतंकवाद का इस्तेमाल अपनी नीति के तौर पर करते हैं तथा आतंकवादियों को पनाह और समर्थन देते हैं…।

पश्चिम एशिया के हालात पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे पता चलता है कि किसी एक इलाके का टकराव सिर्फ उसी इलाके तक सीमित नहीं रहता, क्योंकि उसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।

उन्होंने कहा, आज की आपस में जुड़ी हुई दुनिया में, सुरक्षा का दायरा और भी बढ़ गया है। पश्चिम एशिया के संकट ने यह दिखा दिया है कि किसी एक इलाके का टकराव सिर्फ उसी इलाके तक सीमित नहीं रहता। इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है जिससे ऊर्जा सुरक्षा, समुद्री व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होती हैं। ऐसी रुकावटों का सबसे ज़्यादा असर ग्लोबल साउथ के देशों पर पड़ता है।

मोदी ने कहा, इसलिए, भारत ने लगातार यह कहा है कि सभी तनावों और संघर्षों का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं बल्कि बातचीत और कूटनीति के ज़रिए किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने शांतिपूर्ण यूरेशिया के लिए शांति और स्थिरता के महत्व पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित यूरेशिया के लिए हमारी साझा इच्छा, अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता से भी गहराई से जुड़ी है। भारत, अफगानिस्तान के लोगों के विकास और उन्हें मानवीय सहायता पहुंचाने में योगदान देता रहा है और आगे भी ऐसा करता रहेगा।’’

मोदी का भाषण तीन मुख्य विषयों – सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर – पर आधारित था, जिनका प्रस्ताव उन्होंने समूह के पिछले शिखर सम्मेलन में एससीओ के लिए भारत की दृष्टि के तौर पर दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि एससीओ का सहयोग सीधे लोगों तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सफलता का असली पैमाना यह होना चाहिए कि हमारी कोशिशों से युवाओं के लिए कितने नये अवसर सृजित होते हैं, हमारे उद्यमियों के लिए कितने नये बाज़ार खुलते हैं, हमारे किसानों को प्रौद्योगिकी से कितना फायदा होता है और हमारे नागरिकों का जीवन कितना बेहतर होता है।

Tags: PM Modi at SCO
Previous Post

SCO Summit: किर्गिस्तान में Chi Chinfing का आतंकवाद, अलगाववाद और साइबर फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

Next Post

UPSSSC PET 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

SCO Summit: किर्गिस्तान में Chi Chinfing का आतंकवाद, अलगाववाद और साइबर फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

September 1, 2026
देश

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा ‘विंडफॉल टैक्स’, ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

September 1, 2026
देश

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल: EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ लागू करने में क्या हैं बाधाएं?

September 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

IND vs AFG T20 Series: जसप्रीत बुमराह समेत 4 चोटिल खिलाड़ियों की टीम में एंट्री, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

September 1, 2026
Next Post

UPSSSC PET 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म

Recent Posts

UPSSSC PET 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को...

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

चीन के BRI प्रोजेक्ट पर परोक्ष प्रहार: पीएम मोदी बोले—कनेक्टिविटी के नाम पर संप्रभुता का सम्मान जरूरी बिश्केक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

SCO Summit: किर्गिस्तान में Chi Chinfing का आतंकवाद, अलगाववाद और साइबर फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

बिश्केक, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों से सुरक्षा को मुख्य प्राथमिकता...

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा ‘विंडफॉल टैक्स’, ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया। वहीं विमान ईंधन...

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल: EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ लागू करने में क्या हैं बाधाएं?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार से उन याचिकाओं पर जवाब मांगा, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group