Wednesday, September 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

SCO Summit: किर्गिस्तान में Chi Chinfing का आतंकवाद, अलगाववाद और साइबर फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


बिश्केक, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों से सुरक्षा को मुख्य प्राथमिकता बनाने और आतंकवाद, अलगाववाद, चरमपंथ, सीमा-पार से होने वाले संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और दूरसंचार के जरिये होने वाली धोखाधड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया।

किर्गिस्तान की राजधानी में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए शी ने कहा, ‘‘हमें सुरक्षा को एक मुख्य लक्ष्य मानते हुए उस पर काम करते रहना चाहिए और साझा सुरक्षा का माहौल बनाना चाहिए। हमें पारंपरिक और गैर-पारंपरिक सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए मिलकर कदम उठाने चाहिए।’’

शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य नेता शामिल हुए।

उन्होंने कहा, हमें आतंकवाद, अलगाववाद और चरमपंथ, सीमा-पार संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और दूरसंचार के जरिये होने वाली धोखाधड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

शी ने परमाणु सुरक्षा और संरक्षा के लिए बहुपक्षीय साझेदारी की जरूरत के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘हम परमाणु सुरक्षा के लिए एक समझदारी भरे, समन्वित और संतुलित नजरिए में विश्वास करते हैं और परमाणु सुरक्षा के लिए मजबूत बहुपक्षीय साझेदारी का समर्थन करते हैं।’’ हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा।

शी ने कहा कि एससीओ सदस्य देशों को सूचना सुरक्षा, जैव-सुरक्षा और बाहरी अंतरिक्ष सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करना चाहिए।

अमेरिका की परोक्ष रूप से आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमें बाहरी ताकतों को हमारे आंतरिक मामलों में दखल देने, हमारी राजनीतिक सुरक्षा को खतरे में डालने और क्षेत्रीय स्थिरता को कमजोर करने से रोकना होगा।’’

उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में एससीओ ने एक असाधारण सफर तय किया है और दक्षिण-दक्षिण सहयोग के एक अहम स्तंभ के रूप में उभरा है।

शी ने कहा, इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि यह लगातार एक नए तरह के क्षेत्रीय सहयोग संगठन के रूप में विकसित हुआ है, जिसका क्षेत्रफल और आबादी सर्वाधिक है और जिसमें विकास की अपार संभावनाएं हैं।

एससीओ के सदस्य देशों में चीन, रूस, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं।

चीन ने रूस और मध्य एशियाई देशों के साथ मिलकर इस संगठन की स्थापना की थी। बीजिंग में एससीओ का मुख्यालय है।

शी के 12-13 सितंबर को नयी दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने की भी पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि चीन एससीओ डिजिटल अर्थव्यवस्था मंच, एससीओ कृषि एक्सपो और अन्य कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करना जारी रखेगा।

उन्होंने कहा, हम एससीओ के साथी देशों के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय एआई ऐप सहयोग केंद्र बनाएंगे, फोटोवोल्टिक और पवन ऊर्जा की क्षमता को एक-एक करोड़ किलोवाट तक बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करना जारी रखेंगे, अगले तीन वर्षों में अन्य एससीओ देशों के साथ 100 प्रौद्योगिकीय सहयोग परियोजना लागू करेंगे और चीन-एससीओ सहयोग के जरिए हरित उद्योग के लिए और अधिक दक्ष लोगों को तैयार करेंगे।

बाद में ‘अधिक न्यायपूर्ण और उचित वैश्विक शासन के लिए समान और व्यवस्थित बहुध्रुवीय विश्व की संयुक्त रूप से वकालत’ विषय पर ‘एससीओ प्लस’ की बैठक को संबोधित करते हुए, शी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को फिर से मजबूत करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ एक या कुछ देशों का दबदबा या गुटों की राजनीति असल बहुपक्षवाद नहीं है। उन्होंने बड़े देशों से नियमों, और कानून के शासन को बनाए रखने में नेतृत्व करने और वैश्विक चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान किया।

❗'हर देश को बराबर अधिकार और मौके मिलने चाहिए'- शी जिनपिंग

SCO+ में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि देश छोटा हो या बड़ा, कमजोर हो या गरीब, सभी के अधिकार और अवसर बराबर होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ के देश बहुपक्षवाद का अहम हिस्सा हैं और इसे आगे बढ़ाने में उनकी… pic.twitter.com/stZDdYLRnk

— RT Hindi (@RT_hindi_) September 1, 2026

Tags: SCO Summit
Previous Post

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा ‘विंडफॉल टैक्स’, ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

Next Post

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

September 1, 2026
देश

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा ‘विंडफॉल टैक्स’, ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

September 1, 2026
देश

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल: EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ लागू करने में क्या हैं बाधाएं?

September 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

IND vs AFG T20 Series: जसप्रीत बुमराह समेत 4 चोटिल खिलाड़ियों की टीम में एंट्री, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

September 1, 2026
Next Post

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

Recent Posts

UPSSSC PET 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को...

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

चीन के BRI प्रोजेक्ट पर परोक्ष प्रहार: पीएम मोदी बोले—कनेक्टिविटी के नाम पर संप्रभुता का सम्मान जरूरी बिश्केक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

SCO Summit: किर्गिस्तान में Chi Chinfing का आतंकवाद, अलगाववाद और साइबर फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

बिश्केक, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों से सुरक्षा को मुख्य प्राथमिकता...

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा ‘विंडफॉल टैक्स’, ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया। वहीं विमान ईंधन...

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल: EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ लागू करने में क्या हैं बाधाएं?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार से उन याचिकाओं पर जवाब मांगा, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group