Wednesday, September 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सहारनपुर में पीएनबी की शाखा से 7.40 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ‘करेंसी चेस्ट’ में असली नोटों की जगह नकली नोट रखे जाने का मामला सामने आया है और यहां कथित रूप से करीब 7.40 करोड़ रुपये अंकित मूल्य के नकली नोट मिले हैं।

नकली नोट से जुड़े कथित गिरोह के सिलसिले में सदर बाजार पुलिस थाने में तीन बैंक अधिकारियों सहित चार लोगों के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया।

पीएनबी की वरिष्ठ मुख्य प्रबंधक (सर्कल) निशा सिंह ने बताया कि बैंक ने तीन अधिकारियों -वरिष्ठ मंडल प्रबंधक रवि कुमार कासे और ‘करेंसी चेस्ट’ प्रबंधकों सुशील शर्मा एवं अमित कुमार- को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

नकली नोट मामले में बैंक के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे की शिकायत में इन तीनों अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है।

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के अनुसार, बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि ऑडिट के दौरान ‘करेंसी चेस्ट’ में नकदी का सत्यापन किए जाने पर करीब 7.40 करोड़ रुपये के नकली नोट मिले।

एसएसपी ने कहा, ‘‘बैंक की ऑडिट टीम द्वारा नोटों की गिनती और मिलान का काम अभी जारी है। बैंक की ओर से अंतिम आंकड़े उपलब्ध कराए जाने के बाद सटीक राशि का पता चल सकेगा।’’

अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब ‘करेंसी चेस्ट’ से बैंक के मुख्यालय भेजी गई नकदी की गिनती के दौरान 4.3 लाख रुपये कम पाए गए।

शुरुआत में इसकी सूचना पीएनबी की मेरठ शाखा को दी गई, जिसके बाद मामले की जांच के लिए चौबे को सहारनपुर भेजा गया।

जांच के दौरान ‘करेंसी चेस्ट’ के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की गई, जिसमें अंशकालिक कर्मचारी विशाल कुमार कथित तौर पर नोटों के बंडलों से नकदी निकालते हुए दिखाई दिया। बाद में, विशाल कुमार के खिलाफ चोरी का एक अलग मामला दर्ज किया गया।

बैंक ने इसके बाद ‘करेंसी चेस्ट’ का ऑडिट शुरू किया, जिसमें कथित तौर पर कई अनियमितताएं सामने आईं। ऑडिट के दौरान करीब 7.40 करोड़ रुपये अंकित मूल्य के संदिग्ध नकली नोट भी पाए गए।

अधिकारियों ने कहा कि ‘करेंसी चेस्ट’ से जुड़े तीन वरिष्ठ अधिकारी भी इन अनियमितताओं के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

पुलिस ने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई के साथ जांच भी जारी है। मामले में पुलिस एवं बैंक अपने-अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं।

Tags: सहारनपुर में पीएनबी की
Previous Post

प्रतापगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

Next Post

हरदोई में छात्रा की अस्पताल में मौत, शिक्षक पर दस दिन पहले पीटने का आरोप

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPSSSC PET 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म

September 1, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में जन्माष्टमी पर कड़े ट्रैफिक नियम: 3 से 5 सितंबर तक नो-एंट्री, जानिए कौन से रूट रहेंगे बंद

September 1, 2026
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

September 1, 2026
उत्तर प्रदेश

कौशांबी की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

September 1, 2026
Next Post

हरदोई में छात्रा की अस्पताल में मौत, शिक्षक पर दस दिन पहले पीटने का आरोप

Recent Posts

UPSSSC PET 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को...

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

चीन के BRI प्रोजेक्ट पर परोक्ष प्रहार: पीएम मोदी बोले—कनेक्टिविटी के नाम पर संप्रभुता का सम्मान जरूरी बिश्केक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

SCO Summit: किर्गिस्तान में Chi Chinfing का आतंकवाद, अलगाववाद और साइबर फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

बिश्केक, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों से सुरक्षा को मुख्य प्राथमिकता...

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा ‘विंडफॉल टैक्स’, ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया। वहीं विमान ईंधन...

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल: EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ लागू करने में क्या हैं बाधाएं?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार से उन याचिकाओं पर जवाब मांगा, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group