Friday, August 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Iftikhar Ali Gillani: सीधे चुनाव हारने के बाद भी नवाज शरीफ की पार्टी के गिलानी बने पीओके के प्रधानमंत्री, मिले 30 वोट

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0


बैरिस्टर इफ्तिखार अली गिलानी को शुक्रवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के तथाकथित प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया।

क्षेत्र की तथाकथित विधानसभा के लिए चुनाव 27 जुलाई, दो अगस्त और तीन अगस्त को तीन चरणों में हुए थे। इन चुनावों के दौरान हिंसक प्रदर्शन हुए थे और बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप भी लगे थे।

सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के उम्मीदवार गिलानी ने क्षेत्र की राजधानी मुजफ्फराबाद में तथाकथित विधानसभा में 44 में से 30 मत हासिल किए।

उनके प्रतिद्वंद्वी, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के मुख्तार अहमद को 14 मत मिले।

विधानसभा में कुल 53 सदस्य हैं, लेकिन वर्तमान में इसकी सदस्य संख्या 46 है, क्योंकि पुंछ और सुधनौती जिलों की सात सीट पर चुनाव अभी तक नहीं हो पाए हैं। अधिकारियों ने इसकी वजह कानून-व्यवस्था की स्थिति बताई है।

शुक्रवार को मतदान में केवल 44 सदस्यों ने हिस्सा लिया, क्योंकि अध्यक्ष ने अपना वोट नहीं डाला, जबकि पीएमएल-एन के क्षेत्रीय अध्यक्ष शाह गुलाम कादिर ने अपनी पार्टी के साथ मतभेदों के चलते विधानसभा सत्र में हिस्सा नहीं लिया।

पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ ने बृहस्पतिवार को तथाकथित प्रधानमंत्री पद के लिए गिलानी को नामित किया था।

गिलानी जिस सीट से सीधे चुनाव लड़े थे, वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन बाद में वह तकनीकीविद् सीट से विधानसभा के लिए निर्वाचित हो गए थे।

पीओके विधानसभा में कुल 53 सीट हैं। इनमें 45 सीट पर सीधे चुनाव होता है, जबकि आठ सीट महिलाओं, तकनीकविदों और धार्मिक विद्वानों के लिए आरक्षित हैं।

‘ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग जून की शुरुआत से ही पीओके में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें कई प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो चुकी है। क्षेत्रीय सरकार ने जून में इस संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

जेएएसी शरणार्थियों के लिए आरक्षित 12 सीट के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है। गिलानी का निर्वाचन इस विरोध को और भड़का सकता है, क्योंकि वह सामान्य सीट से चुनाव हारने के बाद एक आरक्षित सीट से निर्वाचित हुए हैं।

भारत का कहना है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के तहत संपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश उसके अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं। नयी दिल्ली का यह भी कहना है कि पाकिस्तान ने इन केंद्र शासित प्रदेशों के कुछ हिस्सों पर ‘‘अवैध और जबरन कब्जा’’ किया हुआ है।

Tags: Iftikhar Ali Gillani
Previous Post

Watch, पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, ‘हाई-फाइव, मुस्कान और ढेर सारा प्यार’

Next Post

Bareilly : मेयर उमेश गौतम के साड़ी वितरण कार्यक्रम में अनियंत्रित हुई भीड़, दबकर रिटायर फौजी की पत्नी की गई जान

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Norway Monarchy : 53 वर्षीय युवराज हाकोन ने संभाली नॉर्वे की गद्दी, जानें इस स्कैंडिनेवियाई देश की राजशाही का इतिहास

August 28, 2026
अंतराष्ट्रीय

Twitter Now App Launch: मस्क के ‘X’ के सामने फिर लौटेगा पुराना ट्विटर? पूर्व कर्मचारियों ने ‘Twitter Now’ बनाकर छेड़ी कानूनी जंग

August 28, 2026
अंतराष्ट्रीय

Nepal Floods Emergency: नेपाल में फिर मंडराया भीषण बाढ़ का खतरा, तिब्बत में बांध टूटने के बाद पुलिस ने जारी किया रेड अलर्ट

August 28, 2026
file photo
अंतराष्ट्रीय

Russia Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, कीव समेत 9 शहरों में दागीं मिसाइलें और ड्रोन

August 28, 2026
Next Post

Bareilly : मेयर उमेश गौतम के साड़ी वितरण कार्यक्रम में अनियंत्रित हुई भीड़, दबकर रिटायर फौजी की पत्नी की गई जान

Recent Posts

Norway Monarchy : 53 वर्षीय युवराज हाकोन ने संभाली नॉर्वे की गद्दी, जानें इस स्कैंडिनेवियाई देश की राजशाही का इतिहास

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

नॉर्वे के नए राजा बने हाकोन अष्टम के सामने स्कैंडिनेवियाई देश की राजशाही को स्थिरता प्रदान करने और शाही परिवार...

Bareilly : मेयर उमेश गौतम के साड़ी वितरण कार्यक्रम में अनियंत्रित हुई भीड़, दबकर रिटायर फौजी की पत्नी की गई जान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

बरेली, रक्षाबंधन के त्योहार से पहले यहां आयोजित साड़ी वितरण कार्यक्रम में कथित तौर पर भीड़ द्वारा कुचले जाने से...

Iftikhar Ali Gillani: सीधे चुनाव हारने के बाद भी नवाज शरीफ की पार्टी के गिलानी बने पीओके के प्रधानमंत्री, मिले 30 वोट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

बैरिस्टर इफ्तिखार अली गिलानी को शुक्रवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के तथाकथित प्रधानमंत्री पद के लिए चुना...

Watch, पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, ‘हाई-फाइव, मुस्कान और ढेर सारा प्यार’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार...

Twitter Now App Launch: मस्क के ‘X’ के सामने फिर लौटेगा पुराना ट्विटर? पूर्व कर्मचारियों ने ‘Twitter Now’ बनाकर छेड़ी कानूनी जंग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के सामने अब एक बार फिर Twitter नाम लौट आया है। हालांकि यह...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group