Tuesday, August 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

डोभाल-वांग यी वार्ता आज: सीमा पर शांति के साथ क्या शी चिनफिंग के भारत दौरे पर बनेगी बात?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


बीजिंग, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर बीजिंग पहुंचे, जहां वह अपने चीनी समकक्ष और विदेश मंत्री वांग यी के साथ भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता में हिस्सा लेंगे।

मंगलवार को होने वाली यह वार्ता इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की भारत की संभावित यात्रा को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है।

यह वार्ता ऐसे समय हो रही है जब दोनों देशों के बीच सीमा और अरुणाचल प्रदेश को लेकर मतभेद प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं।

साल 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प और पूर्वी लद्दाख में लंबे समय तक चले सैन्य गतिरोध के बाद नयी दिल्ली और बीजिंग के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे। हालांकि, इसके बाद दोनों पक्षों ने संबंधों को स्थिर करने के लिए कदम उठाए हैं।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता की घोषणा करते हुए कहा कि डोभाल और वांग सीमा मुद्दे के साथ-साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर गहन चर्चा करेंगे।

लिन ने कहा कि भारत-चीन विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता सीमा मुद्दे पर दोनों देशों के बीच बातचीत का मुख्य जरिया है। उन्होंने कहा कि यह दोनों पक्षों के लिए आपसी हित के मुद्दों पर बातचीत का एक महत्वपूर्ण मंच भी है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल अगस्त में चीन और भारत ने 24वें दौर की वार्ता सफलतापूर्वक की थी और दोनों पक्षों ने सीमा मुद्दे पर स्पष्ट व गहन विचार-विमर्श किया था तथा कई मुद्दों पर आपसी समझ कायम की थी।

उन्होंने कहा कि इस बार 25वें दौर की वार्ता होगी, जिसमें दोनों पक्ष दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी साझा समझ के आधार पर सीमा मुद्दे पर गहन बातचीत जारी रखेंगे, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम किया जा सके।

लिन ने कहा कि दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों तथा अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

डोभाल और वांग दोनों ही सीमा वार्ता के लिए विशेष प्रतिनिधि हैं। यह व्यवस्था 2003 में भारत-चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा के विवाद को व्यापक रूप से हल करने के लिए बनाई गई थी।

हालांकि इस व्यवस्था से सीमा विवाद को हल करने में सफलता नहीं मिली है, लेकिन दोनों देशों के अधिकारी इसे विभिन्न मुद्दों पर बार-बार होने वाले तनाव को दूर करने का एक उपयोगी माध्यम मानते हैं।

सोमवार को लिन ने अगले महीने ब्रिक्स सम्मेलन के लिए शी चिनफिंग की बहुप्रतीक्षित नयी दिल्ली यात्रा से जुड़े सवालों का सीधा जवाब नहीं दिया। शी की भारत यात्रा की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, दोनों देशों के अधिकारी सम्मेलन में चीनी नेता के शामिल होने को लेकर आशावादी हैं।

विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता में हिस्सा लेने के अलावा डोभाल चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एनएसए की यात्रा को लेकर जारी एक बयान में यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर भारत-चीन सीमा मुद्दे पर भारत के विशेष प्रतिनिधि (एसआर) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल आज दोपहर दो दिवसीय यात्रा पर बीजिंग पहुंचे।’’

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘‘एनएसए डोभाल और चीन के विशेष प्रतिनिधि विदेश मंत्री वांग 25 अगस्त को भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की 25वें दौर की वार्ता करेंगे।’’

शी की यात्रा से सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात का अवसर उपलब्ध हो सकता है, जिसमें दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने की पहल पर चर्चा हो सकती है।

मोदी और शी की आखिरी मुलाकात अगस्त 2025 में तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन से इतर हुई थी।

डोभाल-वांग वार्ता से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को फिर कहा था कि चीन के साथ अच्छे संबंधों के लिए सीमा क्षेत्रों में ‘‘शांति व स्थिरता’’ जरूरी है।

उन्होंने यह टिप्पणी हाल में अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा कथित तौर पर आक्रामक रुख अपनाए जाने की खबरों के बीच की थी।

चीन अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता है और इसे दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताता है। वह 2017 से इस क्षेत्र के लिए अपने नाम जारी करता रहा है। भारत ने चीन की इस कार्रवाई को ‘‘व्यर्थ व हास्यास्पद’’ बताया था और कहा था कि इस तरह के कदम इस ‘‘निर्विवाद’’ वास्तविकता को नहीं बदल सकते कि अरुणाचल प्रदेश ‘‘हमेशा भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा।’

Tags: डोभाल-वांग यी वार्ता आज
Previous Post

ऑपरेशन ब्लैक हॉक: लखनऊ के निकट अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़, 18.6 किलोग्राम से अधिक कच्ची हेरोइन जब्त,

Next Post

Amazon और Flipkart की नई सेलर पॉलिसी लागू: डिस्पैच में देरी और ऑर्डर रद्द करने पर पेनल्टी का प्रावधान

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में H1N1 इन्फ्लूएंजा का कहर: विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

August 24, 2026
देश

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

August 24, 2026
देश

चीनी की कीमतों में उछाल पर इस्मा की सफाई: देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी से बढ़े दाम

August 24, 2026
देश

Amazon और Flipkart की नई सेलर पॉलिसी लागू: डिस्पैच में देरी और ऑर्डर रद्द करने पर पेनल्टी का प्रावधान

August 24, 2026
Next Post

Amazon और Flipkart की नई सेलर पॉलिसी लागू: डिस्पैच में देरी और ऑर्डर रद्द करने पर पेनल्टी का प्रावधान

Recent Posts

उत्तर भारत में H1N1 इन्फ्लूएंजा का कहर: विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हाल के हफ्तों में एच1एन1 इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़े हैं। विशेषज्ञ लोगों...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

जयपुर, केरल की केजिया लिज मेजो को यहां आयोजित भव्य समारोह में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 चुना गया है। अब...

प्रतापगढ़ STF कस्टडी डेथ मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, CJM को 6 हफ्ते में जांच पूरी करने के निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की हिरासत में...

चीनी की कीमतों में उछाल पर इस्मा की सफाई: देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी से बढ़े दाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

चीनी की कीमतों में अचानक आए उछाल के बीच उद्योग संगठन इस्मा ने सोमवार को कहा कि देश में चीनी...

Amazon और Flipkart की नई सेलर पॉलिसी लागू: डिस्पैच में देरी और ऑर्डर रद्द करने पर पेनल्टी का प्रावधान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट ने आगामी त्योहारी मौसम से पहले अपने मंचों पर विक्रेताओं के लिए शुल्क एवं जुर्माने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group