Monday, August 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ऑपरेशन ब्लैक हॉक: लखनऊ के निकट अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़, 18.6 किलोग्राम से अधिक कच्ची हेरोइन जब्त,

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
in क्राइम, देश
0


मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश इकाइयों के अधिकारियों ने लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के पास लगातार चलाए गए अभियानों में ‘ऑपरेशन ब्लैक हॉक’ को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और कुल 18.64 किलोग्राम कच्ची हेरोइन जब्त की।

इस अभियान में अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के तीन प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ उत्तर-पूर्वी राज्य से आया था और उत्तर प्रदेश में खपत के लिए तस्करी किया जा रहा था।

पूर्वोत्तर क्षेत्र से लखनऊ तक मादक पदार्थों की आवाजाही के संबंध में सीबीएन एमपी यूनिट से प्राप्त पहली सटीक जानकारी के आधार पर सीबीएन एमपी और यूपी यूनिट की संयुक्त टीमों ने 20-21 अगस्त 2026 की मध्‍य रात्रि को सुल्तानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर घेराबंदी की।

विभिन्न टोल प्लाजा पर लगातार निगरानी के बाद 21 अगस्त को स्ट्राइक टीम ने लखनऊ के पास असम में पंजीकृत एक हुंडई क्रेटा को रोका। गाड़ी खाली पाई गई और उसमें सवार लोगों ने खुद को निर्दोष बताया। अभियान में शामिल अधिकारियों को तब संदेह हुआ जब पूछताछ करने पर गाड़ी में सवार लोगों ने बताया कि उन्होंने मात्र 500 किलोमीटर की दूरी में चार बार ईंधन भरवाया था। ईंधन टैंक की भौतिक जांच करने पर उसमें से खोखली आवाज आने की पुष्टि हुई। लखनऊ स्थित सीबीएन कार्यालय में तकनीकी सहायता लेकर ईंधन टैंक को खोला गया जिससे एक विशेष रूप से निर्मित डिब्बा मिला जिसमें 16.46 किलोग्राम कच्ची हेरोइन से भरे 25 वाटरप्रूफ पैकेट थे। दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सीबीएन यूपी यूनिट द्वारा जुटाई गई एक अन्य महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी से पता चला कि सिलीगुड़ी-लखनऊ कॉरिडोर पर एक भारी ट्रक प्रतिबंधित सामान ले जा रहा था। सीबीएन की टीमों ने कई टोल प्लाजाों से गुजरते हुए वाहन का पीछा किया और बाराबंकी के पास उसे रोक लिया। कड़ी तलाशी में वाहन के ढांचे के भीतर विशेष रूप से निर्मित एक गुप्त कक्ष में 2.16 किलोग्राम कच्ची हेरोइन छिपाई हुई मिली। इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।


तीनों संदिग्धों पर मादक औषधि एवं मनोविकृत पदार्थ अधिनियम, 1985 की कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है । परिवहन वाहन और पूरी प्रतिबंधित खेप जब्त कर ली गई है। पूर्वोत्तर में मुख्य आपूर्तिकर्ताओं का पता लगाने और उनसे जुड़े वितरण चैनलों को नष्ट करने के लिए व्यापक वित्तीय और रसद संबंधी जांच चल रही है।

प्रमुख गिरफ्तारियों का संक्षिप्त विवरण

  • कुल जब्त ड्रग्स: 18.64 किलोग्राम (एक कार से 16.48 किलोग्राम और एक भारी वाणिज्यिक वाहन से 2.16 किलोग्राम)
  • जब्त किए गए वाहन: असम में पंजीकृत एक हुंडई क्रेटा, एक भारी वाणिज्यिक ट्रक
  • कुल गिरफ्तारियां: 3 संदिग्ध (एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार)
  • छिपाने के तरीके: ट्रक में कृत्रिम ईंधन टैंक का स्‍थान और गुप्त कक्ष
Tags: ऑपरेशन ब्लैक हॉक
Previous Post

एयरलाइन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

Next Post

डोभाल-वांग यी वार्ता आज: सीमा पर शांति के साथ क्या शी चिनफिंग के भारत दौरे पर बनेगी बात?

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में H1N1 इन्फ्लूएंजा का कहर: विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

August 24, 2026
देश

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

August 24, 2026
देश

चीनी की कीमतों में उछाल पर इस्मा की सफाई: देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी से बढ़े दाम

August 24, 2026
देश

Amazon और Flipkart की नई सेलर पॉलिसी लागू: डिस्पैच में देरी और ऑर्डर रद्द करने पर पेनल्टी का प्रावधान

August 24, 2026
Next Post

डोभाल-वांग यी वार्ता आज: सीमा पर शांति के साथ क्या शी चिनफिंग के भारत दौरे पर बनेगी बात?

Recent Posts

उत्तर भारत में H1N1 इन्फ्लूएंजा का कहर: विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हाल के हफ्तों में एच1एन1 इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़े हैं। विशेषज्ञ लोगों...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

जयपुर, केरल की केजिया लिज मेजो को यहां आयोजित भव्य समारोह में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 चुना गया है। अब...

प्रतापगढ़ STF कस्टडी डेथ मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, CJM को 6 हफ्ते में जांच पूरी करने के निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की हिरासत में...

चीनी की कीमतों में उछाल पर इस्मा की सफाई: देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी से बढ़े दाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

चीनी की कीमतों में अचानक आए उछाल के बीच उद्योग संगठन इस्मा ने सोमवार को कहा कि देश में चीनी...

Amazon और Flipkart की नई सेलर पॉलिसी लागू: डिस्पैच में देरी और ऑर्डर रद्द करने पर पेनल्टी का प्रावधान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट ने आगामी त्योहारी मौसम से पहले अपने मंचों पर विक्रेताओं के लिए शुल्क एवं जुर्माने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group