यूक्रेन ने रविवार को रूस के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों ड्रोन से हमला किया, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। यह युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रातभर में 822 ड्रोन नष्ट किए, जिनमें से 600 रूस की राजधानी की ओर बढ़ रहे थे।
यूक्रेन ने रूस में ‘वाइल्डबेरीज़’ (Wildberries) के सबसे बड़े लॉजिस्टिक्स हब को नष्ट कर दिया है, जिससे अनुमानित नुकसान 1.5 अरब डॉलर से ज़्यादा है।
रूस में दक्षिण-पश्चिमी रोस्तोव क्षेत्र के गवर्नर यूरी स्ल्यूसर ने बताया कि क्षेत्र के तीन शहरों पर हुए हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई।
मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का एक ड्रोन एक निजी मकान पर गिरा जिससे 83 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
🚨 BREAKING: Ukraine has destroyed the largest Wildberries logistics hub in Russia, with estimated damages exceeding $1.5 billion#SlavaUkraïni 🇺🇦 pic.twitter.com/KFBcoAaRrH
— Anonymous TV 🇺🇦 (@YourAnonTV) August 16, 2026









