संभल तहसील के मदाला फतहपुर गांव में शनिवार सुबह स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्चे पड़ोस के थे जो कार्यक्रम देखने आए थे। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण करके आवश्यक निर्देश दिए, वहीं, मृत बच्चे के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत, दो घायल; हादसे का लाइव वीडियो सामने आया#NewsLeader pic.twitter.com/s4EcZoIvhD
— News Leader (@NewsLeaderLive) August 15, 2026
पुलिस के मुताबिक, अल हसन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था और ध्वजारोहण के बाद बच्चे प्रस्तुति दे रहे थे जिसे देखने आसपास के घरों के बच्चे भी आए थे। पुलिस के अनुसार कुछ बच्चे मुख्य गेट पर बने छज्जे पर चढ़ गए जिसके चलते भार ज्यादा होने पर छज्जा भरभराकर गिर गया और मलबे में तीन बच्चे दब गए।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में निजाम (आठ) पुत्र नईम की मौत हो गई, जबकि सैफ अली (11) और शैदाना (10) घायल हो गए।
उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है एवं घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
— SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice) August 15, 2026









