Tuesday, August 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रयागराज में फर्जी LLB अंकपत्र से वकालत प्रमाण पत्र पाने वाले 39 वकीलों पर FIR दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 11, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

प्रयागराज की सिविल लाइंस पुलिस ने कथित तौर पर एलएलबी के फर्जी अंक पत्र के आधार पर नामांकन कराने और वकालत का प्रमाण पत्र (सीओपी) हासिल करने वाले 39 अधिवक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

सिविल लाइंस थाना के प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय यादव ने बताया कि राज्य विधिज्ञ परिषद (बार काउंसिल, उप्र) के सचिव आरके शुक्ला ने ऐसे 105 अधिवक्ताओं के खिलाफ तहरीर दी है जिन्होंने कथित तौर पर फर्जी अंक पत्र के आधार पर सीओपी हासिल किया और वकालत कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में 39 अधिवक्ताओं के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और अगले एक- दो दिनों में शेष अधिवक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले की विवेचना शुरू की जाएगी।

पुलिस द्वारा शुक्रवार को सहारनपुर निवासी दीपक कश्यप के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मोहम्मद कफील बनाम उप्र सरकार के मामले में तीन जून, 2026 को पारित आदेश में निर्देश दिया था कि बार काउंसिल, उप्र में पंजीकृत ऐसे अधिवक्ता जिनकी डिग्री सत्यापन के दौरान फर्जी पाई गई, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।

तहरीर के मुताबिक, दीपक कश्यप ने सीओपी आवेदन के साथ जो डिग्री संलग्न की थी, उसके सत्यापन के लिए उसे श्रीधर विश्वविद्यालय, पिलानी, राजस्थान प्रेषित किए जाने पर यह आख्या प्राप्त हुई कि अभिलेख के अनुसार, अंक पत्र की छायाप्रति गलत एवं असत्य है।

यादव ने बताया कि कश्यप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी), 338 (जाली दस्तावेज तैयार करने की जालसाजी), 336(3) (छल करने के इरादे से जाली दस्तावेज तैयार करना) और 340(2) (जाली दस्तावेज को असली के रूप में उपयोग करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Tags: प्रयागराज में फर्जी LLB अंकपत्र
Previous Post

उत्तर प्रदेश के छह जिलों में आयोजित की जाएंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां

Next Post

Chamoli के तमक नाले का Bailey Bridge अतिवृष्टि में बहा, बीआरओ का वाहन चालक लापता

Related Posts

उत्तर प्रदेश

हाईकोर्ट ने धर्म बदलने की वजह से बंधक बनाई गई दो बहनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने का दिया आदेश

August 11, 2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के छह जिलों में आयोजित की जाएंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां

August 11, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में शिकायत दर्ज कराने गयी महिला से अभद्रता के आरोप में वरिष्ठ उप निरीक्षक निलंबित

August 11, 2026
उत्तर प्रदेश

आकाश आनंद ने आज 2027 के चुनाव का किया धमाकेदार आगाज, भाजपा और सपा पर जमकर प्रहार, खूब बखिया उधेड़ी!

August 10, 2026
Next Post

Chamoli के तमक नाले का Bailey Bridge अतिवृष्टि में बहा, बीआरओ का वाहन चालक लापता

Recent Posts

हाईकोर्ट ने धर्म बदलने की वजह से बंधक बनाई गई दो बहनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने का दिया आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 11, 2026
0

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दो हिंदू युवतियों के इस्लाम अपनाने की वजह से बंधक बनाकर रखने के आरोपी पिता...

आठ फीट 10 इंच के बाल… हल्द्वानी की रेणु ने 11 साल की मेहनत के बाद बनाया विश्व रिकॉर्ड

by admin
August 11, 2026
0

हल्द्वानी (उत्तराखंड), आमतौर पर लंबे बाल किसी महिला की खूबसूरती का एक अहम हिस्सा माने जाते हैं लेकिन उत्तराखंड के...

Chamoli के तमक नाले का Bailey Bridge अतिवृष्टि में बहा, बीआरओ का वाहन चालक लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 11, 2026
0

उत्तराखंड में चमोली जिले की नीती घाटी को जोड़ने के लिए तमक नाले पर बना ‘बेली ब्रिज’ सोमवार शाम अतिवृष्टि...

प्रयागराज में फर्जी LLB अंकपत्र से वकालत प्रमाण पत्र पाने वाले 39 वकीलों पर FIR दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 11, 2026
0

प्रयागराज की सिविल लाइंस पुलिस ने कथित तौर पर एलएलबी के फर्जी अंक पत्र के आधार पर नामांकन कराने और...

उत्तर प्रदेश के छह जिलों में आयोजित की जाएंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 11, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के छह जिलों में 17 अगस्त से अगले साल 14 अप्रैल तक अग्निवीर भर्ती रैलियां आयोजित की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group