Sunday, August 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की अरामको रिफाइनरी पर किया ड्रोन हमला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब में एक तेल प्रतिष्ठान को निशाना बनाकर हमला किया।

हूती के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने कहा कि ड्रोन के जरिए जाजान शहर में स्थित अरामको की एक रिफाइनरी को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि यह हमला सऊदी ड्रोन द्वारा यमन के हज्जा और सादा प्रांतों के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के जवाब में किया गया।

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि अरामको रिफाइनरी से संबंधित एक प्रतिष्ठान में आग लग गई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

हूती विद्रोही सऊदी अरब और लाल सागर में उसके समुद्री जहाजों को लगातार निशाना बना रहे हैं। इस बीच, यमन सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि हूती विद्रोहियों ने लाल सागर स्थित एक महत्वपूर्ण बंदरगाह को भी निशाना बनाकर हमला किया।

यमन के सूचना मंत्रालय के सहायक अवर सचिव फयद अल-नोमान ने कहा कि हूती विद्रोहियों ने मोखा बंदरगाह पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया।

उन्होंने बताया कि यह बंदरगाह यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के नियंत्रण वाले प्रमुख बंदरगाहों में से एक है। हाल के वर्षों में इसका पुनर्निर्माण किया गया है ताकि उन जहाजों के आवागमन को संभाला जा सके, जो हूती नियंत्रण वाले होदेदा बंदरगाहों से बचकर इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन उसने आग लगने के कारण का कोई विवरण नहीं दिया।

वहीं, ईरान ने बातचीत फिर से शुरू करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने को लेकर नयी मांगें रखी हैं।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमेरिका के साथ ‘‘मध्यस्थों के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान’’ जारी है, लेकिन इसे बातचीत नहीं माना जा सकता।

उन्होंने कहा, हमारे नज़रिए से, बातचीत तब तक फिर से शुरू नहीं हो सकती जब तक कि समझौता ज्ञापन के उल्लंघन बंद न हो जाएं और अमेरिका उन प्रावधानों को ठीक न कर दे जिनका उसने उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर ‘‘नए समुद्री रास्तों’’ के बारे में ओमान के साथ बातचीत ‘‘अंतिम चरण’’ में है।

अराघची ने कहा, ‘‘हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल दिया जाएगा। मार्गों को लेकर कोई समझौता हो सकता है, लेकिन जलडमरूमध्य को खोलना कई अन्य शर्तों पर निर्भर करता है, जिनकी जानकारी मध्यस्थों के माध्यम से पहुंचा दी गई है।

अमेरिका की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अमेरिका नाकाबंदी खत्म करने से पहले जलडमरूमध्य को लेकर स्वीकार्य समझौते की मांग करता रहा है।

जून में हुए अंतरिम समझौते के अनुसार, प्रतिबंधों को समाप्त करने की समयसीमा और मुआवजे की योजना शामिल होगी। साथ ही, बातचीत में प्रतिबंधित संपत्तियों के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी।

⚡️BREAKING: Yemen's Houthis have announced the Targeting of Saudi Aramco's Jizan Refinery

The facility has been Hit by a Drone overnight while still undergoing Repairs from a previous Strikes pic.twitter.com/CvFdNty9GI

— Iran Observer (@IranObserver0) August 9, 2026

Tags: यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों
Previous Post

Russia, Ukraine ने एक दूसरे के ठिकानों को बनाया निशाना, सात की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Russia, Ukraine ने एक दूसरे के ठिकानों को बनाया निशाना, सात की मौत

August 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Kakori Train Action की शताब्दी पर गरजे सीएम योगी, पूर्व जो लोग सत्ता में आए क्रांतिकारियों को बताया डकैत

August 9, 2026
देश

झारखंड में छात्रों का 16वें दिन विरोध-प्रदर्शन जारी, सरकार समझौते तक पहुंचने में नाकाम

August 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

Canada में भारतीय महिला हिमांशी खुराना की हत्या के सात माह बाद उसका फरार साथी गिरफ़्तार

August 9, 2026

Recent Posts

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की अरामको रिफाइनरी पर किया ड्रोन हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब में एक तेल प्रतिष्ठान को निशाना बनाकर हमला किया। हूती...

Russia, Ukraine ने एक दूसरे के ठिकानों को बनाया निशाना, सात की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

रूस और यूक्रेन ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को एक दूसरे के ठिकानों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाया।...

गोरखपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार की निर्मम हत्या, तलवार से काटकर खेत में फेंका शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में बिजली विभाग के एक ठेकेदार की शनिवार शाम कथित तौर...

Ayodhya: रुदौली में कुत्ते के काटने के 17 दिन बाद 45 वर्षीय राज बहादुर की हुई मौत

by Atul Narain Srivastava
August 9, 2026
0

अयोध्या, रुदौली तहसील क्षेत्र के चका का पुरवा गांव निवासी 45 वर्षीय राज बहादुर लोधी पुत्र मूलचंद लोधी की शनिवार...

Nikita Rawal Kiss : रेड कार्पेट पर मशहूर एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने अचानक किया Kiss! VIDEO वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group