Sunday, August 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Kakori Train Action की शताब्दी पर गरजे सीएम योगी, पूर्व जो लोग सत्ता में आए क्रांतिकारियों को बताया डकैत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
Watch, योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला: साल 2017 से पहले लोग ‘माफिया’ और ‘मच्छरों’ से परेशान थे

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सोशल मीडिया भारत के खिलाफ षड्यंत्रों का तीसरा माध्यम बन गया है और भारत विरोधी ताकतें इस मंच का इस्तेमाल अफवाहें फैलाने तथा समाज को गुमराह करने के लिए कर रही हैं।

आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के 101 साल पूरे होने पर आयोजित ‘काकोरी ट्रेन कांड शताब्दी वर्ष’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “भारत बिना किसी कारण के गुलाम नहीं बना। गुलामी के कारण हमारे भीतर का विभाजन और हमारे खिलाफ रचे गए षड्यंत्र थे। आज भी कुछ ताकतें जाति, धर्म और भाषा के नाम पर भारत को कमजोर कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “इन षड्यंत्रों का अब तीसरा माध्यम सोशल मीडिया मंच है। सभी भारत विरोधी ताकतें भारत के खिलाफ अफवाह फैलाने, इसका दुरुपयोग करने और समाज को गुमराह करने के लिए इस मंच का इस्तेमाल कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने युवा पीढ़ी को देश के क्रांतिकारियों से दूर रखा, उन्होंने उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय किया।

आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता के बाद राम प्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान, चंद्रशेखर आजाद, वीर सावरकर, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों को जानबूझकर लोगों की स्मृति से दूर रखा गया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार षड्यंत्र किए गए कि इन क्रांतिकारियों के नाम वर्तमान पीढ़ी तक न पहुंचें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1922 में गोरखपुर में चौरी चौरा की घटना के बाद कांग्रेस ने आंदोलन स्थगित कर दिया था और खुद को इस प्रकरण से अलग कर लिया था। उन्होंने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय ने इन क्रांतिकारियों की ओर से मुकदमा लड़ा था।

आदित्यनाथ ने कहा, “कई क्रांतिकारियों को आजीवन कारावास की सजा हुई और दुर्भाग्य से लखनऊ में कांग्रेस के दो नेता एवं वकीलों ने अदालत में इन क्रांतिकारियों के खिलाफ बहस की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वास्तविक नायकों को सम्मान देने के लिए 2014 के बाद प्रयास शुरू करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को जाता है। उन्होंने कहा कि डॉ. बी. आर. आंबेडकर, वीर सावरकर, राम प्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खान से जुड़े स्मारकों को विकसित किया जा रहा है।

योगी ने कहा कि क्रांतिकारियों को उचित सम्मान देने के लिए इस ऐतिहासिक घटना को ‘काकोरी डकैती’ के बजाय ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के रूप में संदर्भित किया गया है।

उन्होंने कहा, “अंग्रेजों ने इसे डकैती कहा था। दुर्भाग्य से, स्वतंत्र भारत में भी जो लोग सत्ता में आए, उन्होंने इसे ‘काकोरी डकैती कांड’ कहकर इन क्रांतिकारियों का अपमान जारी रखा।

Tags: Kakori Train Action की शताब्दी
Previous Post

झारखंड में छात्रों का 16वें दिन विरोध-प्रदर्शन जारी, सरकार समझौते तक पहुंचने में नाकाम

Next Post

बरेली में कांवड़ मार्ग पर बिरयानी की दुकान पर चला बुलडोजर, दो दुकानदार हिरासत में

Related Posts

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की अरामको रिफाइनरी पर किया ड्रोन हमला
अंतराष्ट्रीय

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की अरामको रिफाइनरी पर किया ड्रोन हमला

August 9, 2026
गोरखपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार की निर्मम हत्या, तलवार से काटकर खेत में फेंका शव
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार की निर्मम हत्या, तलवार से काटकर खेत में फेंका शव

August 9, 2026
बदायूं में डीजे वाहन के जनरेटर में करंट, कांवड़ यात्री की मौत, सात बच्चों समेत आठ घायल

Recent Posts

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की अरामको रिफाइनरी पर किया ड्रोन हमला

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की अरामको रिफाइनरी पर किया ड्रोन हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब में एक तेल प्रतिष्ठान को निशाना बनाकर हमला किया। हूती...

Russia, Ukraine ने एक दूसरे के ठिकानों को बनाया निशाना, सात की मौत

Russia, Ukraine ने एक दूसरे के ठिकानों को बनाया निशाना, सात की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

रूस और यूक्रेन ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को एक दूसरे के ठिकानों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाया।...

गोरखपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार की निर्मम हत्या, तलवार से काटकर खेत में फेंका शव

गोरखपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार की निर्मम हत्या, तलवार से काटकर खेत में फेंका शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में बिजली विभाग के एक ठेकेदार की शनिवार शाम कथित तौर...

Ayodhya: रुदौली में कुत्ते के काटने के 17 दिन बाद 45 वर्षीय राज बहादुर की हुई मौत

Ayodhya: रुदौली में कुत्ते के काटने के 17 दिन बाद 45 वर्षीय राज बहादुर की हुई मौत

by Atul Narain Srivastava
August 9, 2026
0

अयोध्या, रुदौली तहसील क्षेत्र के चका का पुरवा गांव निवासी 45 वर्षीय राज बहादुर लोधी पुत्र मूलचंद लोधी की शनिवार...

Nikita Rawal Kiss : रेड कार्पेट पर मशहूर एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने अचानक किया Kiss! VIDEO वायरल

Nikita Rawal Kiss : रेड कार्पेट पर मशहूर एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने अचानक किया Kiss! VIDEO वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group