Friday, August 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

संभल में डाकघर का सहायक पोस्टमास्टर 1.4 करोड़ रुपये गबन के आरोप में गिरफ्तार, सात प्राथमिकियां दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
संभल में डाकघर का सहायक पोस्टमास्टर 1.4 करोड़ रुपये गबन के आरोप में गिरफ्तार, सात प्राथमिकियां दर्ज

संभल जिले के बहजोई डाकघर के सहायक पोस्टमास्टर को लोगों के खातों से 1.4 करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि मामले में सात अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी दीपक कुमार पर लोगों के खाते से धनराशि गबन करने का आरोप है। उन्होंने कहा कि 2023 में चंदौसी डाकघर से बहजोई में उसका स्थानांतरण हुआ था।

एसपी के अनुसार आरोपी सावधि जमा और बचत खाते में पैसे जमा कराने आने वाले लोगों से रकम लेकर रसीद नहीं देता था। उन्होंने कहा कि जिन खातों में मोबाइल नंबर लिंक नहीं थे, उन्हीं को निशाना बनाकर पैसे हड़पे गए।

विश्नोई ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की गई और सात लोगों की तहरीर के आधार पर बहजोई थाने में अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज हुईं। उन्होंने कहा कि अब तक 1.4 करोड़ रुपये के गबन की पुष्टि हुई है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी ने गबन की रकम ‘ड्रीम-11’ वेबसाइट पर सट्टा खेलने में लगा दी और बड़ी राशि हार गया।

जांच में यह भी पता चला कि दीपक कुमार के खातों से ड्रीम-11 के खातों में करीब चार करोड़ रुपये अंतरित हुए हैं और इसकी भी जांच की जा रही है।

एसपी ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में आरोपी के वरिष्ठ अधिकारी की भूमिका भी सामने आई है और उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्तुति सिंह कर रही हैं।

एसपी ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति ने बहजोई या चंदौसी डाकघर में रुपये जमा किए हों और वह रकम खाते में न आई हो, तो वह तुरंत संभल पुलिस को सूचना दे।

Tags: डाकघर का सहायक पोस्टमास्टर
Previous Post

लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Related Posts

लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

August 7, 2026
लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, अंदर मिला युवक का जला हुआ शव
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, अंदर मिला युवक का जला हुआ शव

August 7, 2026
गोंडा में खिलाड़ियों से भरी बस पलटी, सात घायल
उत्तर प्रदेश

गोंडा में खिलाड़ियों से भरी बस पलटी, सात घायल

August 7, 2026
चांदी पहुंची तीन लाख के पार, सोना भी नए रिकॉर्ड स्तर पर
उत्तर प्रदेश

हॉलमार्क उल्लंघन के लिए लखनऊ के जौहरी की दुकान पर छापा, आभूषण जब्त

August 7, 2026

Recent Posts

संभल में डाकघर का सहायक पोस्टमास्टर 1.4 करोड़ रुपये गबन के आरोप में गिरफ्तार, सात प्राथमिकियां दर्ज

संभल में डाकघर का सहायक पोस्टमास्टर 1.4 करोड़ रुपये गबन के आरोप में गिरफ्तार, सात प्राथमिकियां दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

संभल जिले के बहजोई डाकघर के सहायक पोस्टमास्टर को लोगों के खातों से 1.4 करोड़ रुपये गबन करने के आरोप...

लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक कार से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। आशियाना थाना...

लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, अंदर मिला युवक का जला हुआ शव

लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, अंदर मिला युवक का जला हुआ शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

राजधानी लखनऊ में लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लगने से एक युवक की जिंदा जलकर मौत...

रहस्य बना गुजरात का यह कुआं, अपने आप ‘उफन’ रहा पानी, जांच में जुटे विशेषज्ञ

रहस्य बना गुजरात का यह कुआं, अपने आप ‘उफन’ रहा पानी, जांच में जुटे विशेषज्ञ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

गुजरात के मोरबी जिले के वीरपरड़ा गांव में स्थित एक कुआं इन दिनों लोगों के लिए कौतूहल और चर्चा का...

जम्मू कश्मीर के रामबन में सुरक्षा चौकी को चकमा देकर निकली एसयूवी, पुलिस ने की गोलीबारी, चालक फरार

जम्मू कश्मीर के रामबन में सुरक्षा चौकी को चकमा देकर निकली एसयूवी, पुलिस ने की गोलीबारी, चालक फरार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार तड़के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एसयूवी सुरक्षा चौकी को चकमा देकर तेज...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group