Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

उन्नाव, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक महीने के भीतर सड़क की सतह खराब होने की अन्य घटना सामने आने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए हैं और जांच पूरी होने तक तीन अभियंताओं को कार्य से हटा दिया गया है।

लगभग 4,200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में किया था। अगले दिन इसे यातायात के लिए खोल दिया गया था।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि हालिया तकनीकी खामी उन्नाव जिले के कुरारी के निकट पुल की संरचना में नहीं, बल्कि पुल तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग पर सामने आई है।

उन्होंने कहा कि पहले मरम्मत किए गए 20 मीटर लंबे हिस्से के निकट फिर से क्षति दिखाई देने के बाद प्राधिकरण ने पूरे 220 मीटर लंबे संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है।

वर्मा ने बताया कि कुरारी टोल प्लाजा के निकट मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है। मरम्मत का कार्य दो दिन में पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद यातायात सामान्य रूप से संचालित होगा।

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को सड़क धंसने के पांच अलग-अलग मामले बताना उचित नहीं होगा, क्योंकि अधिकांश क्षति उसी संपर्क मार्ग तक सीमित रही है।

वर्मा ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। उसकी रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक कार्रवाई के तौर पर प्राधिकरण ने तीन अभियंताओं को कार्य से हटा दिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि निर्माण के दौरान मजबूती और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ‘ऑटोमेटेड इंटेलिजेंस मशीन गाइडेड कंस्ट्रक्शन’ जैसी प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया था।

Tags: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे
Previous Post

उन्नाव में LIU से सेवानिवृत्त दारोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Next Post

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 24, 2026
Next Post

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group